{"_id":"6887cf9f812c3d4fc3065cb3","slug":"trapped-by-sending-task-on-mobile-extorted-two-lakh-rupees-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-155826-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: मोबाइल पर टास्क भेजकर फंसाया, हड़पे दो लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: मोबाइल पर टास्क भेजकर फंसाया, हड़पे दो लाख रुपये
Tue, 29 Jul 2025 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 29 Jul 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। मोबाइल पर टास्क भेजकर सिसवा निवासी अनुराग से दो लाख रुपये की ठगी कर ली गई। साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज किया है। सिसवा के रहने वाले अनुराग कुमार ने बताया कि एक व्हाट्सएप ग्रुप में मेरा मोबाइल नंबर जोड़ दिया गया। ठगों ने ग्रुप में छोटे-छोटे ऑनलाइन टास्क पूरे करने पर रुपये कमाने का लालच दिया। इसमें होटल रिव्यू जैसे काम दिए गए। इसके बाद उन्हें टेलीग्राम ग्रुप और गुगल डाटा टास्क ग्रुप में जोड़ लिया गया। फिर रुपये लगवाने शुरू कर दिए।
16 जुलाई 2025 को टेलीग्राम पर टास्क पूरा करने संबंधित लिंक आया, जिसके बदले 210 रुपये मिलने की बात कही गई। फिर प्रीपेड टास्क के तहत 1000 रुपये भेजा गया, फिर क्रमश 3000, 3000, 12000, 40000, 28200, 40000, 18000, 20000, 27000, 20000, कुल 2,08200 रुपये भेजने को कहा।
उसके जाल में फंसकर रकम ले लिया। रकम खाते से कट जाने के बाद जालसाजी के बारे में जानकारी हुई। साइबर थाने के प्रभारी निरीक्षक सजनू यादव ने बताया कि अनावश्यक ग्रुप में जुड़ना और किसी लिंक पर क्लिक करना नुकसानदायक हो सकता है।
विज्ञापन
बनाना चाहिए स्ट्रॉन्ग पासवर्ड: साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक सजनू यादव ने बताया कि हमेशा अपने बैंकिंग से जुड़े एप्लीकेशन, सोशल मीडिया अकाउंट आदि का स्ट्रॉन्ग पासवर्ड बनाना चाहिए। पासवर्ड में अक्षर, अंक और स्पेशल कैरेक्टर्स को शामिल करें। अपने हर अकाउंट के लिए अलग-अलग पासवर्ड रखें। बैंक अकाउंट, यूपीआई या किसी एप के ओटीपी को किसी दूसरे व्यक्ति के साथ साझा नहीं करना चाहिए। बैंक की ओर से कभी भी आपसे ओटीपी, पासवर्ड या पिन नहीं मांगा जाता है। कई जालसाज लोगों के सोशल मीडिया अकाउंट पर उन्हें लुभावने ऑफर का लालच देकर फर्जी लिंक्स के जरिए अपना शिकार बनाते हैं। इस तरह की लिंक पर क्लिक करने से बचना चाहिए। पब्लिक वाईफाई का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।