{"_id":"683a07e9debb6794e5064f7c","slug":"training-on-innovation-will-be-provided-through-smart-class-maharajganj-news-c-206-1-go11002-150541-2025-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: स्मार्ट क्लास से नवाचार का मिलेगा प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: स्मार्ट क्लास से नवाचार का मिलेगा प्रशिक्षण
Sat, 31 May 2025 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 31 May 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद परिषदीय स्कूलों के खुलने पर स्मार्ट क्लास से नवाचार सीखने का प्रशिक्षण विद्यार्थियों को दिया जाएगा। साथ ही स्कूल में एक समूह आधारित जागरूकता गतिविधि भी कराई जाएगी।
इन दोनों कार्यों के लिए राज्य परियोजना कार्यालय से प्रत्येक स्कूल को तीन-तीन हजार रुपये की सहायता राशि भी प्रदान की जाएगी। परिषदीय स्कूलों में स्मार्ट क्लास को बढ़ावा देने व अधिक से अधिक उपयोग के लिए बच्चों को प्रशिक्षित करने के लिए यह व्यवस्था की जा रही है।
जनपद में 1705 परिषदीय स्कूलों का संचालन है। इसमें 375 स्कूलों में स्मार्ट क्लास की सौगात पिछले दिनों मुख्यमंत्री ने वर्चुअल कार्यक्रम के जरिये की। इससे पहले लगभग 500 स्कूलों में स्मार्ट क्लास प्रबंध पहले से है। 25 पीएम श्री व 13 कस्तूरबा स्कूल भी इससे आच्छादित हैं।
विज्ञापन
अवकाश के बाद 16 जून से स्कूल खुल रहे हैं। इसमें जुलाई माह में बच्चों को यह सिखाया जाएगा कि वह स्मार्ट क्लास के जरिये अधिक से अधिक नवाचार कैसे सीख सकते हैं। इसके लिए स्मार्ट क्लास संचालन, नवाचार की खोज, शिक्षा सामाग्री खोजने के तरीके इत्यादि के विषय में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके अलावा एक समूह आधारित जागरूकता गतिविधि जिसमें जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, जलवायु बदलाव का प्रभाव कम से कम पड़े इसके लिए सामूहिक गतिविधि कराकर जागरूक किया जाएगा।
स्मार्ट क्लास प्रशिक्षण के लिए 2305 रुपये तो समूह जागरूकता गतिविधि के लिए 695 रुपये के हिसाब से प्रत्येक स्कूल को तीन-तीन हजार रुपये की धनराशि भेजी जाएगी।