फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Training in beauty parlor and sewing-embroidery made her self-reliant

Maharajganj News: ब्यूटी पार्लर और सिलाई-कढ़ाई के प्रशिक्षण ने बनाया आत्मनिर्भर

Sat, 13 Dec 2025 02:26 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
Training in beauty parlor and sewing-embroidery made her self-reliant
रिश्तेदारों से 60 हजार रुपये उधार लेकर ब्यूटी पार्लर और सिलाई-कढ़ाई सेंटर की रखी थी नींव
विज्ञापन

महराजगंज। जिले के विकास खंड सदर के अगया गांव की अनुराधा प्रजापति आज महिलाओं के लिए प्रेरणा बनकर उभर रही हैं। उन्होंने अपने दम पर न सिर्फ एक सफल सिलाई कढ़ाई और ब्यूटी पार्लर स्थापित किया, बल्कि अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को भी मजबूत किया है।
अनुराधा पति और दो बच्चों के साथ रहती हैं। वर्ष 2024 में उन्होंने अपने पार्लर को आगे बढ़ाया। उन्होंने ग्रामीण स्वरोजगार एवं प्रशिक्षण संस्थान महराजगंज से ब्यूटी पार्लर का एक माह का प्रशिक्षण लिया। प्रशिक्षण के बाद उन्हें प्रमाण पत्र भी प्राप्त हुआ। पार्लर शुरू करने के लिए पूंजी जुटाना आसान नहीं था, लेकिन अपनी इच्छाशक्ति के दम पर उन्होंने रिश्तेदारों से 60 हजार रुपये उधार लेकर ब्यूटी पार्लर और सिलाई-कढ़ाई सेंटर की नींव रखी। अगया गांव में महिलाओं के लिए सौंदर्य सेवाओं का कोई बेहतर विकल्प नहीं था। यही कमी अनुराधा के लिए अवसर बन गई। उन्होंने गांव और आसपास के क्षेत्रों की जरूरत को समझा और पार्लर में फेसियल, मेकअप, हेयर कटिंग, स्किन केयर और अन्य ब्यूटी ट्रीटमेंट सेवाएं शुरू की। धीरे-धीरे उनकी सेवाओं की गुणवत्ता और व्यवहार से ग्रामीण महिलाओं का भरोसा बढ़ा और उनके पार्लर की पहचान फैलने लगी।
विज्ञापन

अनुराधा बताती हैं कि जब उन्होंने शुरुआत की थी, तब घर की आर्थिक स्थिति बहुत मजबूत नहीं थी, लेकिन जैसे-जैसे पार्लर और सिलाई-कढ़ाई सेंटर की आय बढ़ती गई, परिवार की स्थिति बेहतर होती गई।अब बच्चों की पढ़ाई, घरेलू खर्च और दैनिक जरूरतों को पूरा करने के लिए उन्हें किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ता। सेंटर पर वर्तमान में लगभग चार गरीब लड़कियां सिलाई, कढ़ाई और ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण ले रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed