{"_id":"6224e41aed57b807c0772785","slug":"training-for-vote-counting-maharajganj-news-gkp4291081111","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘सर्विस मतदाताओं के लिफाफे के बार कोड को स्कैन करें कार्मिक’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘सर्विस मतदाताओं के लिफाफे के बार कोड को स्कैन करें कार्मिक’
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक को संबोधित करते एडीएम डॉ.पंकज वर्मा।संवाद
- फोटो : MAHARAJGANJ
‘सर्विस मतदाताओं के लिफाफे के बार कोड को स्कैन करें कार्मिक’
- कलेक्ट्रेट सभागार में कार्मिकों का हुआ प्रशिक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। देश के विभिन्न राज्यों में सैन्य सेवा में तैनात मतदाताओं की तरफ से इलेक्ट्रानिकली ट्रांसमिटेड पोस्टल बैलेट सिस्टम (ईटीपीबीएस) से किए गए मतों की गणना करने वाले कर्मियों को रविवार को प्रशिक्षित किया गया। उन्हें प्रशिक्षित करते हुए उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने कहा कि गणना से पूर्व सर्विस मतदाताओं के लिफाफे के बार कोड को स्कैन किया जाए।
उन्होंने कहा कि मतदान में प्रतिभाग करने वाले सभी मतदाताओं के मानकों के तहत प्रत्याशियों के दिए गए मत व अवैध हुए मत का पूरा विवरण दर्ज किया जाए। प्रशिक्षक जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि सर्विस मतदाताओं के बार कोड के साथ-साथ उनके लिफाफे को स्केन करना होगा। वैध व अवैध मतों को अलग-अलग रखा जाएगा, जिसमें से वैध मत ही निर्वाचन अधिकारी के पास जोड़ने के लिए दिए जाएंगे। गणना में एक-एक मत की बड़ी अहमियत है, ऐसे में पारदर्शी व निष्पक्षता के साथ गणना कार्य को सुरक्षित तरीके से करने पर जोर दिया जाए। सहायक प्रशिक्षक के तौर पर विशाल ने मतगणना से पूर्व किए जाने वाले स्कैनिंग आदि को लेकर सभी गणना कार्मिकों को प्रोजेक्टर पर प्रस्तुतिकरण कर के बताया।