फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Traffic on the Narayangarh-Mugling route suspended after 10 PM.

Maharajganj News: रात 10 बजे के बाद नारायणगढ़-मुग्लिंग मार्ग पर यातायात बंद

Mon, 20 Jul 2026 01:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Traffic on the Narayangarh-Mugling route suspended after 10 PM.
चितवन जिला प्रशासन ने नागरिकों और यात्रियों के लिए जारी की एडवाइजरी
विज्ञापन

सोनौली। नेपाल के चितवन जिला प्रशासन ने भूस्खलन की आशंका को देखते हुए नागरिकों और नेपाल आने-जाने वाले यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। प्रशासन ने बताया कि नारायणगढ़-मुग्लिंग-काठमांडो सड़क खंड पर भूस्खलन के खतरे को देखते हुए रविवार रात 10 बजे से नारायणगढ़-मुग्लिंग सड़क और चितवन की ओर जाने वाले पृथ्वी राजमार्ग पर रात के समय यातायात बंद रखने का निर्णय लिया गया है।
जिलाधिकारी गणेश आर्यल ने बताया कि धादिंग सहित विभिन्न स्थानों पर भूस्खलन की आशंका के कारण रात में इस मार्ग पर वाहनों का संचालन रोक दिया जाएगा। अंधेरे में यात्रा करना अधिक जोखिमपूर्ण हो सकता है, इसलिए यात्रियों और चालकों की सुरक्षा के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है। उल्लेखनीय है कि शनिवार रात भी भारी बारिश के कारण इस मार्ग पर यातायात अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा था।
विज्ञापन

प्रशासन ने बिना अत्यंत आवश्यक कार्य के यात्रा से बचने और जोखिम की स्थिति में सुरक्षित स्थान पर रुकने की सलाह दी है। यात्रियों से अतिरिक्त कपड़े, सूखा भोजन, पीने का पानी, मोबाइल चार्जर तथा आवश्यक दवाइयां साथ रखने की अपील की गई है। साथ ही किसी भी आपात स्थिति में नेपाल प्रहरी, सशस्त्र प्रहरी बल या जिला आपातकालीन संचालन केंद्र से तत्काल संपर्क करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोनौली सीमा, भैरहवा और नारायणगढ़ मार्ग से नेपाल जाने वाले भारतीय यात्रियों को भी मौसम और सड़क की ताजा स्थिति की जानकारी लेकर ही यात्रा शुरू करने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने नदी किनारे और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से भी सतर्क रहने तथा आवश्यकता पड़ने पर सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed