{"_id":"6aef8ef0653d2316b906609d","slug":"traffic-jams-are-occurring-frequently-in-markets-and-at-intersections-maharajganj-news-c-206-1-mhg1028-188800-2026-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: फुटपाथ पर दुकानदारों का कब्जा, जाम से कराह रहा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: फुटपाथ पर दुकानदारों का कब्जा, जाम से कराह रहा शहर
विज्ञापन
खुशहालनगर। शहर और कस्बों में फुटपाथों पर अतिक्रमण के चलते यातायात व्यवस्था बेपटरी हो गई है। दुकानदारों और ठेले-खोमचे वालों के कब्जे से पैदल चलने वालों को सड़क पर चलना पड़ रहा है। इससे बाजारों और चौराहों पर आए दिन जाम लग रहा है।
नगर पंचायत घुघली के अभिषेक, पंकज वासिल और संदीप मणि का कहना है कि अतिक्रमण से सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं और मरीजों को होती है। सुबह से शाम तक बाजारों में वाहनों की लंबी कतारें लगी रहती हैं। घुघली उपनगर के चौराहों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी ठेले और खोमचे सड़क तक लगे रहते हैं। इससे एंबुलेंस और अन्य जरूरी वाहन भी जाम में फंस जाते हैं।
राजन जायसवाल और विजय गुप्ता ने बताया कि फुटपाथों को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग कई बार उठाई गई लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। आदित्य अग्रहरि ने सड़क किनारे अतिक्रमण और बेतरतीब पार्किंग पर रोक लगाने की मांग की है, ताकि लोगों को जाम से राहत मिल सके।