फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Traders submitted memorandum to stop online trading

Maharajganj: आनलाइन ट्रेडिंग बंद करने के लिए व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन

Fri, 16 Sep 2022 10:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 16 Sep 2022 10:23 AM IST
सार

जिलाध्यक्ष फूलचंद अग्रवाल ने बताया कि देश में आनलाइन कारोबार की वजह से व्यापारियों का व्यवसाय धीरे-धीरे नष्ट हो रहा है। व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए कुछ ऐसी व्यवस्था बनाई जाए जिससे कि वे भी सुविधाजनक तरीके से अपने व्यवसाय को बढ़ा सकें।

विज्ञापन
Traders submitted memorandum to stop online trading
मांगों को लेकर व्यापारी नेता संतोष जायसवाल के नेतृत्व में नौतनवां एसडीएम को पत्र सौंपते स्थानीय - फोटो : MAHARAJGANJ

विस्तार

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने आनलाइन कारोबार (ट्रेडिंग) को बंद किए जाने की मांग के संबंध में बृहस्पतिवार को अतिरिक्त मजिस्ट्रेट से मुलाकात की तथा अपनी मांगों से संबंधित तीन सूत्री ज्ञापन मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री को भेजा।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष फूलचंद अग्रवाल ने बताया कि देश में आनलाइन कारोबार की वजह से व्यापारियों का व्यवसाय धीरे-धीरे नष्ट हो रहा है। व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए कुछ ऐसी व्यवस्था बनाई जाए जिससे कि वे भी सुविधाजनक तरीके से अपने व्यवसाय को बढ़ा सकें।
विज्ञापन


जिला महामंत्री सुधीर अग्रहरी ने कहा कि व्यापारियों के हितों को लेकर शासन को सोचना होगा। व्यापारियों ने अपने ज्ञापन में आनलाइन कारोबार पर जीएसटी के अतिरिक्त 20 प्रतिशत विकास कर लागू किए जाने, आनलाइन कारोबार के व्यापार के लिए पंजीकरण को बंद किए जाने तथा प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) पर अंकुश लगाए जाने की मांग की है। ज्ञापन देने के दौरान अशोक टिबड़ेवाल, मनोज अग्रहरी, दुर्गेश गुप्ता, मनोज सिंघानिया, सतीश चंद मद्धेशिया, संजय गुप्ता, जितेंद्र कुमार आदि व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed