फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Traders are adamant on their demands, road width should be reduced in the city

Maharajganj News: मांगों पर अड़े व्यापारी, शहर में कम हो सड़क की चौड़ाई

Wed, 10 Jul 2024 04:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 10 Jul 2024 04:16 AM IST
विज्ञापन
Traders are adamant on their demands, road width should be reduced in the city
महराजगंज। शहर से ठूठीबारी बार्डर तक हाई निर्माण को लेकर व्यापारी अपनी मांगों पर अड़े हैं। उनकी मांग है कि शहर में सड़क की चौड़ाई कम कर दी जाय, तो बेहतर होगा। शहर में बाइपास भी बनाकर समस्या का समाधान किया जा सकता है। बीते कई दिनों से शहर व्यापारी मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को दुर्गा मंदिर परिसर में व्यापारियों ने बैठक की। इस बीच सभी व्यापारियों ने कहा कि शहर में सड़क चौड़ी होगी तो दुकानें टूट जाएंगी। कारोबार तबाह हो जाएगा। व्यापारी राजेश जायसवाल ने कहा कि बरसात में दुकानें टूटी तो समस्या होगी। इसे लेकर कई बार अनुरोध किया जा चुका है। ज्ञापन के जरिए समस्याओं को बताया गया है। उन्होंने कहा कि शहर का विकास होना चाहिए, इसमें कारोबारी सहयोग करेंगे। कारोबारियों के हित की बात भी शासन प्रशासन को सोचनी चाहिए। महेंद्र जायसवाल ने कहा कि कारोबारी के हित की बात पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। सभी व्यापारी एकजुट होकर संर्घष करने को तैयार हैं। शहर के सड़कें कम चौड़ी बनाई गईं तो समस्या नहीं होगी।
विज्ञापन

इस दौरान अमित लाट, अरूण पटेल, भारत वर्मा, प्रदीप वर्मा, अशोक पटेल, रोहित, रमेश, संतोष, राजेंद्र, वर्मा, आकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed