{"_id":"6617027ae66aac2ad90984a4","slug":"tractor-trolley-laden-with-sand-being-brought-from-nepal-recovered-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-119761-2024-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: नेपाल से लाई जा रही बालू लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: नेपाल से लाई जा रही बालू लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद
Thu, 11 Apr 2024 02:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 11 Apr 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
निचलौल। थाना क्षेत्र के भारत नेपाल बॉर्डर नेपाल से भारत लाई जा रही बालू लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को सुरक्षा एजेंसियों की टीम ने बरामद कर ली। जबकि मौके से आरोपी तस्कर भागने में सफल रहे। वही टीम बरामद ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर पुलिस को सुपुर्द कर दी। थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक सुरक्षा एजेंसियों की टीम भारत नेपाल बार्डर पर तस्करी और अपराध पर अंकुश लगाने के लिए गस्त कर रही थी। इसी बीच टीम को मुखबिर से सूचना मिली की कुछ लोग नेपाल राष्ट्र से बालू की तस्करी कर ट्रैक्टर-ट्रॉली की मदद से भारत ला रहे हैं। उक्त सूचना के आधार पर टीम ने बॉर्डर के पिलर संख्या 499/4 से सटे कनमिसवा गांव के पास पगडंडी के रास्ते का घेराबंदी कर बालू लदी ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़ लिया। जबकि आरोपी भागने में सफल रहे। मामले में बरामद वाहन को सीज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन