फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   tractor drive on harvest

Maharajganj News: सिंचाई विभाग की भूमि पर लगी फसल पर चला ट्रैक्टर

Sat, 04 Feb 2023 10:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 04 Feb 2023 10:38 AM IST
सार

सिंचाई खंड प्रथम के सहायक अभियंता बृजेश सोनी ने कहा कि एक एकड़ 98 डिस्मिल की भूमि सिंचाई विभाग के नाम से है। इस पर कब्जा कर तिलहन की खेती हुई थी। विभाग की ओर से सभी प्रक्रिया पूरी करते हुए उक्त भूमि पर खड़ी फसल पर ट्रैक्टर चलवाकर कब्जा हटवाया दिया गया है।

विज्ञापन
tractor drive on harvest
तिलहन की फसल पर चलता ट्रैक्टर।

विस्तार

निचलौल थाना क्षेत्र के झुलनीपुर नहर की पूर्वी पटरी के किनारे चमनगंज पुल के निकट सिंचाई विभाग की भूमि पर एक व्यक्ति ने कब्जा कर तिलहन की फसल बोई थी। अमर उजाला ने अपने सात जनवरी के अंक में सिंचाई विभाग की भूमि पर कब्जा नामक शीर्षक से प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी।

विज्ञापन


इसके बाद सिंचाई विभाग के जिम्मेदारों की आंख खुली तो अतिक्रमण हटवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी। विभाग के जिम्मेदारों ने प्रक्रिया पूरी करने के बाद शुक्रवार को राजस्व और पुलिस बल की मौजूदगी में उक्त भूमि पर तिलहन की फसल पर ट्रैक्टर चलवाकर भूमि को खाली करा दिया।
विज्ञापन


सिंचाई खंड प्रथम के सहायक अभियंता बृजेश सोनी ने कहा कि एक एकड़ 98 डिस्मिल की भूमि सिंचाई विभाग के नाम से है। इस पर कब्जा कर तिलहन की खेती हुई थी। विभाग की ओर से सभी प्रक्रिया पूरी करते हुए उक्त भूमि पर खड़ी फसल पर ट्रैक्टर चलवाकर कब्जा हटवाया दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान एसडीएम राम सजीवन मौर्य, तहसीलदार वाचस्पति सिंह, नायब तहसीलदार नवीन निश्छल त्रिपाठी, उप राजस्व अधिकारी प्रदीप कुमार मिश्र के अलावा पुलिस टीम मौजूद रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed