फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Toy fair will be held in NCERT, teachers will show talent

एनसीईआरटी में लगेगा खिलौना मेला, शिक्षक दिखाएंगे प्रतिभा

Fri, 15 Jan 2021 12:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Toy fair will be held in NCERT, teachers will show talent
एनसीईआरटी में लगेगा खिलौना मेला, शिक्षक दिखाएंगे प्रतिभा
विज्ञापन

- बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग के जिम्मेदारों को पत्र भेजकर मांगी गई जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद में 27 फरवरी से दो मार्च के बीच में पहला राष्ट्रीय खिलौना मेला (नेशनल टाय फेयर) आयोजित होगा। मेले के माध्यम से शिक्षकों की प्रतिभा का पता लगाने के लिए उनके खिलौने की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। इसके लिए परिषदीय से लेकर माध्यमिक तक के शिक्षकों को 15 जनवरी तक आवेदन करना होगा।
जिले के परिषदीय व माध्यमिक के साथ-साथ विभिन्न बोर्ड के निजी व मान्यता प्राप्त विद्यालयों में बड़ी संख्या में प्रतिभाशाली शिक्षक हैं जो कि सामग्रियों के सहारे खिलौने आदि को बनाने का माद्दा रखते हैं। ऐसी प्रतिभाओं को बाहर निकालने व उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने को लेकर कदम उठाए जा रहे हैं। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद ने बेसिक व माध्यमिक के साथ-साथ अन्य शिक्षकों की प्रतिभागिता मेले में सुनिश्चित कराने को लेकर विभागीय जिम्मेदारों को पत्र भेजकर उनका आवेदन 15 जनवरी तक प्रत्येक दशा में कराए जाने को कहा है। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य रवींद्र सिंह ने बताया कि एनसीईआरटी में लगने वाले पहले राष्ट्रीय खिलौना मेला में प्रतिभागिता के लिए शिक्षक समय से आवेदन करें। बीएसए व डीआईओएस भी अपने स्तर से शिक्षकों की प्रतिभागिता सुनिश्चित कराएं।
विज्ञापन

------------------------
हिंदी व अंग्रेजी में बनानी होगी वीडियो
शिक्षकों को खिलौना मेले में प्रतिभागिता के लिए खिलौना बनाए जाने से संबंधित वीडियो को भी तैयार करना होगा। हिंदी व अंग्रेजी भाषा मेें शिक्षक खिलौना बनाने की विधि तथा उसके विषय पर चर्चा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed