फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Tower man beaten up thinking he was a thief

Maharajganj News: चोर समझकर टॉवर मैन को पीटा

Wed, 17 Sep 2025 01:58 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Tower man beaten up thinking he was a thief
खनुआ। सोनौली कोतवाली क्षेत्र के शेख फरेंदा के राजस्व गांव आराजी जोत फरेंदा में सोमवार की रात ग्रामीणों ने टॉवर मैन को चोर समझकर पीट दिया। सोनौली कोतवाली क्षेत्र के शेख फरेंदा गांव के राजस्व गांव आराजी जोत करमहिया में सोमवार की रात लगभग 9:00 बजे गांव में आए एक व्यक्ति को ग्रामीणों ने घेर लिया और चोर-चोर कहकर उसकी पिटाई करने लगे। फिर धीरे-धीरे भीड़ एकत्रित हो गई। तभी बगल के गांव कैथवलिया उर्फ बरगदही गांव का सुरेंद्र यादव नामक एक युवक आया और कहने लगा ये नौतनवा का है, और यह गांव में लगे टाॅवर पर काम करता है। इस पर ग्रामीणों ने उसे छोड़ा। ग्रामीणों ने कहा कि रात में टाॅवर मैन को पहचान नहीं पाए। सोनौली थानाध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। वैसे गांव-गांव जाकर ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है, ताकि वे अफवाह पर ध्यान न दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed