फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Tourists arrive in Nepal to celebrate New Year, border vigilance maintained

Maharajganj News: नेपाल में नए साल का जश्न मनाने पहुंचे सैलानी, बॉर्डर पर सतर्कता

Thu, 01 Jan 2026 12:35 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Tourists arrive in Nepal to celebrate New Year, border vigilance maintained
सोनौली सीमा पर भारत से नेपाल जाने वाले यात्रियों की हो रही जाच। 
भारतीय पर्यटकों को पोखरा काठमांडों और चितवन के लिए मिल रहा विशेष पैकेज
विज्ञापन

निजी वाहनों से नेपाल जा रहे हैं लोग, सुरक्षा के सख्त इंतजाम, जगह-जगह हो रही चेकिंग
महराजगंज। नेपाल में नए साल का जश्न मनाने के लिए सैलानी पहुंचने लगे हैं। भारतीय सीमा सोनौली से बुधवार को 1,000 से अधिक पर्यटक नेपाल गए। पर्यटकों की अधिक संख्या को देखते हुए बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। भारतीय क्षेत्र के बड़े महानगरों से भी पर्यटक नेपाल रवाना हुए। वहीं जिले में भी पर्यटन के लिए लोगों ने तैयारी कर ली है।
नेपाल की पहाड़ी भारतीय पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है। यही कारण है कि सीमा क्षेत्र से अधिक संख्या में नया साल मनाने के लिए भारतीय पर्यटक नेपाल जाते हैं। इन पर्यटकों में नजदीक के जिलों से जाने वालों की संख्या अधिक होती है। नेपाल में जगह-जगह नव वर्ष के स्वागत के लिए महोत्सव मनाया जा रहा है। भैरहवा में टिकट के माध्यम से शाम से रात दो बजे तक न्यू ईयर सेलिब्रेट करने की योजना बनाई गई है। इन कार्यक्रमों को कई भारतीयों ने भी स्पॉन्सर किया है। साथ ही पोखरा, मुक्तिनाथ, काठमांडो और चितवन के लिए खास पैकेज पहले की बुक किए जा चुके हैं। नेपाल के पयर्टन कारोबारियों ने लुंबिनी के बुद्ध ग्रामों में भगवान बुद्ध के जीवन परिचय, दर्शन करने की व्यवस्था की है।
विज्ञापन

पर्यटक गुरुदीप और संगेश्वर निवासी ने बताया कि अपने निजी साधन से पोखरा जा रहे हैं। बॉर्डर पर पिछले वर्ष की अपेक्षा काफी समस्या है। जगह-जगह चेकिंग हो रही है। सुरक्षा और पार्किंग की व्यवस्था ठीक से नहीं है। तीन भ्रमण के बाद वापस आने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
सोनौली बॉर्डर पर पर्यटकों की भीड़
नववर्ष का जश्न को मनाने के लिए भारतीय लोग कम खर्चीला होने के कारण नेपाल का ही रुख करते हैं। नेपाल के पर्यटन स्थलों की ओर जाने के लिए लोगों की भीड़ मंगलवार की सुबह से ही सोनौली सीमा पर लगने लगी। कुछ भारतीय वाहनों के नेपाल प्रवेश करने की होड़ लगी रही। कुछ सोनौली नगर में बने पार्किंग स्थल में अपनी गाड़ी खड़ी कर नेपाली वाहनों से नेपाल जा रहे हैं। सुबह से ही नेपाल भैरहवा भंसार कार्यालय में भारतीय पर्यटकों की भीड़ भंसार कटाने के लिए कतारबद्ध दिखी। वहीं सीमा पर तैनात सुरक्षा कर्मी सभी वाहनों की बारीकी से जांच कर रहे हैं।
550 पर्यटक वाहन से गए नेपाल
नेपाल भंसार कार्यालय में 550 वाहनों का भंसार काटा गया है। भारतीय लोगों के नेपाल में नव वर्ष मनाने से सभी पर्यटन स्थल गुलजार हो रहे हैं। नेपाल के पोखरा के होटलों की बुकिंग 25 दिसंबर को समाप्त हो गई। नेपाल के रानी महल से लेकर चितवन, वसंतपुर, हिले, धनकुटा, काठमांडू, पोखरा, लुम्बिनी, मनोकामना, चितवन व भैरहवां सहित अन्य स्थानों के अधिकतर होटल व लॉज और अन्य ठहरने के स्थान पहले से बुक बताए जा रहे हैं। नववर्ष को लेकर सोनौली पुलिस प्रशासन भी चौकस दिखाई दे रही है। नेपाल में पर्यटकों की बढ़ती संख्या के प्रति नेपाल पुलिस प्रशासन भी सतर्क है। सभी बाइक व चार पहिया वाहन पर सवार लोगों की चेकिंग की जा रही है।
होटल लॉज फुल, एडवांस बुकिंग बंद
नए वर्ष के आगमन के पर भारतीयों ने नेपाल के पर्यटन स्थलों का रुख कर लिया है। काठमांडों, पोखरा, मनोकामना व भैरहवां के अधिकतर होटल व लॉज और अन्य ठहरने के स्थान पर कमरों की बुकिंग सप्ताह भर पहले ही हो गई है। कई होटलों में नव वर्ष के मद्देनजर भारतीय पर्यटकों के लिए विशेष सहूलियत दी गई है। पोखरा के लेक साइट को आकर्षक रूप से सजाया गया है। रुपनदेही जिले के भैरहवां में स्थित कैसिनों युक्त होटलों में 31 दिसंबर की शाम के बाद की बुकिंग बंद हो गई है।
होटल संचालकों का कहना है कि पहले से ही कमरे बुक हो गए हैं। नेपाल में पर्यटकों की बढ़ती संख्या के प्रति पुलिस प्रशासन भी सतर्क है। नेपाल भंसार के अधिकारियों का कहना है कि नववर्ष में सोनौली सीमा के रास्ते नेपाल आने वाले पर्यटकों व भारतीय नंबर प्लेट के निजी वाहनों की संख्या में 30 से 40 फीसदी की वृद्धि हुई है। नव वर्ष के मौके पर कार्यक्रम आयोजन स्थलों पर कोई अप्रिय गतिविधि न हो, इसके लिए अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया है। नेपाल के चितवन के जंगलों में नववर्ष के मौके पर विचरण के लिए विशेष गाइड लाइन जारी की गई है। जंगल में पार्टी के आयोजन व आतिशबाजी पर प्रतिबंध लगाया गया है। ताकि वन्य जीवों पर कोई असर न पड़े। होटल एसोसिएशन भैरहवा श्रीचंद गुप्ता ने बताया कि सीमा पर सख्ती के बावजूद भारतीय पर्यटकों के नेपाल में आने से व्यवसायी उत्साहित हैं। भारतीय पर्यटकों को बुकिंग के दौरान छूट दिया जा रहा है। पाल्पा, काठमांडों, मुक्तिनाथ चितवन में भी भारतीय पर्यटक जा रहे हैं।
सुरक्षा के लिए सादे वस्त्रों में महिला पुलिस रहेंगी तैनात
महराजगंज। नववर्ष की पूर्व संध्या से एक जनवरी तक जिले के सभी संवेदनशील स्थलों, धार्मिक स्थलों, होटलों व पिकनिक स्पॉट्स पर अतिरिक्त पुलिस बल, फ्लैग मार्च, फुट पेट्रोलिंग की व्यवस्था की गई है।
होटलों, आयोजन स्थलों के निकास बिंदुओं पर ब्रेथ एनालाइजर से चेकिंग कर शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। महिलाओं, बच्चों व बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए सादे वस्त्रों में महिला पुलिस की तैनाती, यूपी-112 की प्रभावी ड्यूटी तथा प्रमुख मार्गों पर कड़ी निगरानी सुनिश्चित की गई है। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने बताया कि ड्रोन व सीसीटीवी से निगरानी, यातायात सुचारू रखने के लिए डायवर्जन व मोबाइल बैरियर, सोशल मीडिया की 24 घंटे मॉनिटरिंग कर किसी भी अफवाह या अराजकता पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

दर्जिनिया ताल भी आकर्षण का केंद्र
महराजगंज। जिले में देवदह, रामग्राम, दर्जिनिया, गंडक टेलफाल, बोकड़ा देवी मंदिर, कुड़िया देवी मंदिर, चौक क्षेत्र में जंगल सफारी, कुसमहवा कोठी, मधवलिया रेंज, लेहड़ा देवी मंदिर समेत अन्य स्थानों पर लोग नए साल में पहुंचते हैं। दर्जिनिया ताल करीब पांच हेक्टेयर क्षेत्रफल में फैला हुआ है। मनोरम वादियों के कारण यहां मगरमच्छों के लिए अनुकूल आबोहवा है। प्रत्येक वर्ष इनकी संख्या बढ़ती जा रही है। पिछले वर्ष हुई गणना में इनकी संख्या 350 थी। इस वर्ष इनकी संख्या बढ़कर करीब 450 पहुंच गई है। औसतन हर रोज 150 से 200 पर्यटक ताल पर पहुंचते थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed