फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Torrential rain increased people's problems

मूसलाधार बारिश ने बढ़ाईं लोगों की मुश्किलें

Fri, 16 Sep 2022 12:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Sep 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Torrential rain increased people's problems
सिसवां कस्बे के कंपोजिट विद्यालय में भरा पानी।संवाद - फोटो : MAHARAJGANJ
मूसलाधार बारिश ने बढ़ाईं लोगों की मुश्किलें
विज्ञापन

महराजगंज। जिले में मूसलाधार बारिश की वजह से जिला मुख्यालय के विभिन्न वार्डों में जलभराव हो गया है। वार्डवासियों को न सिर्फ आवागमन में काफी-दुश्वारियां उठानी पड़ रही हैं, बल्कि संक्रामक रोग के फैलने के आसार बढ़ गए हैं। सरकारी कार्यालयों के परिसर में भी जलभराव से कर्मियों व फरियादियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
बुधवार की रात से शुरू हुई तेज बारिश बृहस्पतिवार को भी रुक-रुककर जारी रही, जिसकी वजह से नगर के लोहिया नगर, राजीव नगर, विस्मिल नगर, सरोजनी नगर व अमरुतियां में जगह-जगह जलभराव हो गया। जलनिकासी का उचित प्रबंध न होने से वार्ड के लोगों को जहां गंदे पानी के बीच आना-जाना मुश्किल हो गया है, वहीं संक्रामक रोगों का खतरा भी बढ़ रहा है।
विज्ञापन

बारिश से निर्माणाधीन बस स्टेशन परिसर में भी कीचड़ जमा हुआ है, जिससे यात्रियों को बस तक पहुंचने में दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है।
बारिश ने बिगाड़ी सरकारी कार्यालय परिसर की सूरत
कलेक्ट्रेट परिसर में पानी लगने से कर्मियों व फरियादियों को अपने वाहन को सड़कों पर खड़ा करना पड़ा। वहीं अधिशासी अभियंता विद्युत, सदर तहसील, सदर कोतवाली, आबकारी, उपायुक्त उद्यम कार्यालय परिसर में पानी लगने से भी कार्यालय परिसर की सूरत बिगड़ी नजर आई। इन स्थलों पर पहुंचने वाले लोगों को पानी से होकर गुजरना मजबूरी बन गई। जिला अस्पताल में ओपीडी गेट पर पानी लगने की वजह से चिकित्सकों, कर्मियों व मरीजों को अस्पताल में आने-जाने में काफी दुश्वारियां हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश से ग्रामीण क्षेत्रों में भी जगह-जगह जलभराव हो गया। बारिश की वजह से चहल-पहल वाले कस्बों में सन्नाटा पसरा मिला। नौतनवां, निचलौल, सिसवां, पनियरा, परतावल, घुघली, फरेंदा, बृजमनगंज, मिठौरा, चौक, सिंदूरिया, लक्ष्मीपुर व धानी प्रतिनिधि के मुताबिक बारिश की वजह से जगह-जगह पानी लग गया है। जिसकी वजह से स्थानीय लोगों को काफी समस्या उठानी पड़ रही है।
धान व गन्ने के लिए संजीवनी है बारिश
जिला कृषि अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि जिले में हुई बारिश धान व गन्ने की फसल के लिए संजीवनी का कार्य करेगी, जबकि ऐसी सब्जी जिसमें फूल लगते हैं, उन्हें क्षति होगी। इस परिस्थिति में तरोई, नेनुआ, लौकी आदि की खेती करने वाले किसानों को क्षति उठानी पड़ेगी।

पूरे नगर में नए सिरे से नाली का निर्माण कराना होगा। नगरपालिका के पास उपलब्ध संसाधनों से वार्ड व परिसर में व्याप्त समस्याओं को दूर करने का प्रयास जारी है।
-कृष्णगोपाल जायसवाल, अध्यक्ष, नगरपालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed