{"_id":"67607a5f43f977997e060b14","slug":"topper-in-maharajganj-division-in-getting-farmer-registration-done-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-138249-2024-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: फार्मर रजिस्ट्री कराने में महराजगंज मंडल में अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: फार्मर रजिस्ट्री कराने में महराजगंज मंडल में अव्वल
Tue, 17 Dec 2024 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 17 Dec 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। फार्मर रजिस्ट्री के बिना किसान सम्मान निधि से वंचित हो जाएंगे और कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ नहीं ले पाएंगे। चेतावनी के बाद भी रजिस्ट्री निर्माण गति नहीं पकड़ पा रही है।
जिले में अभी तक मात्र 1.66 फीसदी किसानों ने फार्मर रजिस्ट्री कराई है। इस खराब प्रदर्शन के बाद भी जिला मंडल में अव्वल बना हुआ है। जिले के बाद कुशीनगर, गोरखपुर और आखिरी पायदान पर देवरिया जनपद है। ऐसा इसलिए संभव हो सका क्योंकि यहां सम्मान निधि के पात्र किसानों की संख्या कम है।
फार्मर रजिस्ट्री का कार्य दिसंबर से प्रभावी है।
राजस्व गांव में कृषि विभाग, लेखपाल व अन्य कर्मी रजिस्ट्री निर्माण में जुटे हैं। अबतक लगभग 10 हजार किसानों की रजिस्ट्री बन भी चुकी है, लेकिन रफ्तार सुस्त देख उप कृषि निदेशक वीरेंद्र कुमार ने रोजाना 1000 रजिस्ट्री निर्माण करने के लिए कर्मचारियों को निर्देश निर्गत कर दिया है। उन्होंने ग्राम प्रधानों और ब्लाॅक को भी इसके लिए निर्देश दिया है।
विज्ञापन
कहा 31 दिसंबर तक हर हाल में हमें जितने किसान सम्मान निधि के पात्र हैं उन सभी की रजिस्ट्री जारी कर देनी है। खराब प्रदर्शन के बाद भी जिला कुशीनगर, गोरखपुर और देवरिया से आगे है।
जनपद जहां प्रदेश में 35 वें पायदान पर है वहीं कुशीनगर 1.37 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति के साथ 45 वें पायदान पर है। गोरखपुर 0.56 प्रतिशत लक्ष्य के साथ 72 वें पायदान पर तो देवरिया 0.50 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति के साथ 74 वें पायदान पर है। देवरिया मंडल ही नहीं सूबे में लगभग सबसे नीचे है।