{"_id":"6a2484cc22436506a40bdce2","slug":"timely-and-transparent-resolution-of-public-problems-is-the-priority-of-the-government-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-178712-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: जनता की समस्याओं का समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से निस्तारण सरकार की प्राथमिकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: जनता की समस्याओं का समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से निस्तारण सरकार की प्राथमिकता
विज्ञापन
पंकज चौधरी के धनेवा स्थित आवास पर जनसुनवाई का किया गया आयोजन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सुनी फरियाद, निस्तारण के दिए निर्देश
महराजगंज। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने शनिवार को जनसुनवाई कर क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनीं। धनेवा-धनेई स्थित आवास पर जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से लोग पहुंचे और अपनी व्यक्तिगत, राजस्व, पुलिस, बिजली, सड़क, पेंशन तथा अन्य जनहित से जुड़ी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया।
जनसुनवाई के दौरान सुबह से ही फरियादियों की भीड़ लगी रही। ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने भूमि विवाद, अतिक्रमण, राशन कार्ड, आवास योजना, विद्युत आपूर्ति, जल निकासी और विकास कार्यों से संबंधित समस्याएं रखीं। वहीं कई लोगों ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन, आयुष्मान कार्ड तथा सरकारी योजनाओं के लाभ दिलाने की मांग भी की।
पंकज चौधरी ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से निस्तारण सरकार की प्राथमिकता है। किसी भी पात्र व्यक्ति को सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए तथा शिकायतकर्ताओं को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने यह भी कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आमजन को सुशासन का लाभ मिलना चाहिए और अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ कार्य करना चाहिए। जनसुनवाई के दौरान भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
पंकज चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र और प्रदेश सरकार आमजन के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही संगठन और सरकार का उद्देश्य है। उन्होंने लोगों से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लेने और पात्रता के अनुसार उनका लाभ उठाने का आह्वान किया।
नगर के दुर्गा मंदिर में किया पूजन
केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने शनिवार को नगर के दुर्गा मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में पहुंचने पर श्रद्धालुओं एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान पंकज चौधरी ने कहा कि भारतीय संस्कृति में देवी शक्ति की उपासना का विशेष महत्व है। मां दुर्गा की कृपा से समाज में सकारात्मक ऊर्जा, साहस और लोकमंगल की भावना का संचार होता है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया, पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, पुजारी अवधेश पांडेय, कृष्ण गोपाल जायसवाल, संतोष सिंह, अमरनाथ पटेल, बबलू यादव, बैजनाथ पटेल, आकाश गुप्ता, आकाश श्रीवास्तव, रमेश बर्मा, राजीव द्विवेदी, गोविंद जायसवाल मौजूद मौजूद रहे।