फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Timardar shivered with cold, spent time on the floor

Maharajganj News: ठंड से कांपे तीमारदार, फर्श पर गुजारे वक्त

Sat, 30 Dec 2023 05:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 30 Dec 2023 05:34 PM IST
विज्ञापन
Timardar shivered with cold, spent time on the floor
महराजगंज। जिला अस्पताल में मरीजों के साथ आए तीमारदारों ने फर्श पर बैठकर वक्त गुजारा। परिसर में जल रहे अलाव के पास कुछ लोग बैठक कर वक्त गुजार रहे थे। स्टेशन पर भी अलाव के पास कुछ लोग बैठे नजर आए। अधिकतम तपमान 24 डिग्री व न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की गति आठ किमी प्रति घंटे की रफ्तार से रही। ठंड के कारण जिला अस्पताल से लेकर बस स्टेशन तक लोग बेहाल रहे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, जिला अस्पताल के रैन बसेरा में तीमारदार ठंड से ठिठुरते हुए दिखे। वहीं बगल में तमाम तीमारदार फर्श पर बैठकर वक्त गुजार रहे थे। तीमारदार नंदन ने बताया कि ठंड बढ़ने से समस्या हो रही है। किसी तरह से वक्त गुजारा जा रहा है। वार्डों में मरीजों को कंबल मिलने के साथ ही घर से भी कंबल आदि लेकर आए हैं। अस्पताल परिसर में अलाव का भी इंतजाम है। अस्पताल में खिड़कियों के रास्ते से हवा आने से तीमारदार समेत मरीजों को भी दुश्वारियां हो रहीं हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एपी भार्गव ने बताया कि ठंड को देखते हुए मरीजों को कंबल दिया गया है। इलाज का बेहतर इंतजाम किया गया है। अस्पताल परिसर में अलाव के साथ ही रैन बसेरे में बेहतर इंतजाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार मिश्रा ने बताया कि शहर में 20 स्थानों पर अलाव का इंतजाम है। जरूरत के अनुसार अन्य स्थानों पर अलाव जलाने का प्रयास किया जा रहा है। ठंड को देखते हुए रैन बसेरे तैयार है। जरूरतमंदों को ठहरने के लिए बेहतर व्यवस्था की गई है। अस्पताल, बस स्टेशन व टैक्सी समेत अन्य प्रमुख स्थानों पर अलाव जल रहा है।

---------------
ठंड बढ़ने के साथ ही ऊनी कपड़ों का बाजार सज गया

महराजगंज। ठंड बढ़ने के साथ ही ऊनी कपड़ों का बाजार सज गया है। लोग ऊनी कपड़ों की खरीदारी कर रहे हैं। सुबह और शाम ठंड अधिक होने से लोग दिनभर गर्म कपड़ों में नजर आए। ऐसे में कपड़ा बाजार में उछाल देखने को मिला है। नए डिजाइन में आए कपड़े ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं। दुकानदारों की मानें तो ऊन खरीदकर स्वेटर बुनने के बजाय ग्राहक रेडीमेड ज्यादा पसंद कर रहे हैं। टोपी व मफलर अलग-अलग डिजाइनों के पसंद किए जा रहे हैं। लेदर जैकेट की भी डिमांड खूब है। युवा इस बार हुड जैकेट ज्यादा पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed