Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Tihar administration is conducting court appearances via video conferencing.

Maharajganj News: जार्डन की ऑनलाइन पेशी में नेटवर्क बना बाधा, अब 23 को सुनवाई

Thu, 19 Nov 2026 02:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Tihar administration is conducting court appearances via video conferencing.
महराजगंज। आव्रजन एवं विदेशी अधिनियम और धोखाधड़ी के मामले में पकड़े गए ब्रिटिश नागरिक जार्डन की वर्चुअल पेशी में बुधवार को फिर नेटवर्क बाधा बन गया। तिहाड़ जेल प्रशासन की ओर से जार्डन को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये सीजेएम न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है लेकिन तकनीकी खामी के चलते सुनवाई आगे नहीं बढ़ पा रही है।
विज्ञापन

बुधवार सुनवाई दोपहर दो बजे शुरू हुई। कोर्ट में वीसी कनेक्शन जोड़ने का प्रयास किया गया लेकिन सर्वर फेल होने से कनेक्शन नहीं जुड़ सका। करीब डेढ़ घंटे तक नेटवर्क सुधारने के प्रयास चलते रहे। अंत में शाम 03:40 बजे सीजेएम कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 23 नवंबर की तिथि निर्धारित कर दी।
विज्ञापन

यह पहली बार नहीं है जब नेटवर्क के कारण सुनवाई टली है। इससे पहले भी कई तिथियों पर सर्वर डाउन होने से पेशी प्रभावित हो चुकी है। जार्डन को 11 जुलाई को बिना वीजा पासपोर्ट नेपाल जाते समय दबोचा गया था जिसमें सोनौली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की। मामला महराजगंज सीजेएम न्यायालय में है लेकिन मामले में पुलिस ने जबसे चार्जशीट दाखिल की सुनवाई आगे नहीं बढ़ रही। यह स्थिति तबसे और बिगड़ गई जब से जार्डन को एक अन्य मामले में तिहाड़ शिफ्ट कर दिया गया। उसकी पेशी नियमित रूप से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये तिहाड़ जेल प्रशासन महराजगंज सीजेएम न्यायालय में प्रस्तुत कर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विदेशी नागरिक होने के कारण इस मामले में आव्रजन अधिनियम के साथ-साथ धोखाधड़ी की धाराएं भी जुड़ी हैं। अभियोजन पक्ष की ओर से गवाहों को प्रस्तुत करना है लेकिन वीसी में तकनीकी बाधा के कारण प्रक्रिया में देरी हो रही है। बुधवार की सुनवाई में कनेक्शन न जुड़ने पर न्यायालय ने तिहाड़ जेल प्रशासन को निर्देश दिया कि अगली तिथि पर नेटवर्क व्यवस्था को पहले से दुरुस्त रखें, ताकि सुनवाई बाधित न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed