फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Throat infection causes phlegm and whistling in the ears

Maharajganj News: गले में संक्रमण से जम रहा कफ, कान में बजती है सीटी

Sat, 18 Oct 2025 02:26 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Oct 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
Throat infection causes phlegm and whistling in the ears
महराजगंज। बदलते मौसम के बीच वायरल का प्रकोप लोगों पर गहराता जा रहा। पहले जहां सूखी खांसी व गले में दर्द से लोग वायरल की गिरफ्त में पहुंच रहे थे। वहीं अब नए-नए लक्षण लेकर रोगी ओपीडी में पहुंच रहे। जांच रिपोर्ट देख चिकित्सक वायरल फीवर की पुष्टि कर रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को 19 रोगी ऐसे मिले जिन्हें गले में कफ जमने से कान में दर्द और सनसनाहट और दर्द के साथ सीटी बजने की आवाज से परेशान होकर पहुंचे थे। चिकित्सकों ने जांच रिपोर्ट देखकर वायरल की पुष्टि की और दवा एवं एहतियात का परामर्श दिया। शुक्रवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 870 रोगियों का उपचार हुआ जिसमें सर्वाधिक रोगी वायरल के रहे अब यह बताने की जरूरत नहीं। गले व कान में दर्द की समस्या लेकर पहुंचे रोगियों की जांच रिपोर्ट देखकर डाॅ. अनिरुद्ध ने वायरल की पुष्टि की। बताया कि गले में संक्रमण से कफ एकत्र होने लगता है। साथ ही कान में रूखापन आने से दर्द, सनसनाहट और भारीपन हो रहा। यह वायरल का एक रूप है जिसमें शुरुआती दो तीन दिन इस तरह की समस्या के बाद बुखार अपना प्रभाव डालता। मौसम सर्वाधिक असर डाल रहा। दिन में धूप की गर्मी तो दिन डूबने के बाद बढ़ती ठंड के कारण यह समस्या तेजी से बढ़ रही। गले में जकड़न के साथ बोलने पर दर्द जैसी समस्या नजर अंदाज न करें। अगर समस्या शुरू होते ही उपचार शुरू कर दिया जाए तो बुखार को प्रभावी होने से रोका जा सकता है। लेकिन गले व कान के संक्रमण पर ध्यान न देने से वायरल बढ़ रहा। इसलिए मौसम को देखते हुए सतर्कता जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed