{"_id":"5c1550d9bdec2253af7a79ea","slug":"three-writers-suspended-after-negligence","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही बरते जाने पर तीन लेखपाल निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही बरते जाने पर तीन लेखपाल निलंबित
Sun, 16 Dec 2018 12:37 AM IST
राकेश पांडेय
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो)
Published by: राकेश पांडेय
Updated Sun, 16 Dec 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
लापरवाही बरते जाने पर तीन लेखपाल निलंबित
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज/फरेंदा। जिले के सभी थानों में शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस पर लोगों के शिकायतों के निस्तारण की कोशिश की गई। थाना समाधान दिवस पर आए कुल 111 शिकायतों में से 23 का मौके पर निस्तारण किया गया। वहीं लापरवाह कर्मियों को चेतावनी के साथ ही कार्रवाई की गई।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक फरेंदा व पुरंदरपुर थाने पर औचक निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान दायित्व के प्रति लापरवाही पर तहसीलदार फरेंदा को चेतावनी और गनेशपुर गांव के लेखपाल को डीएम ने प्रतिकूल प्रविष्टि दी। साथ ही पुरंदरपुर में थाना समाधान दिवस पर अनुपस्थित मिले लेखपाल रंजीत दूबे, विशाल भारती, धर्मेंद्र कुमार पांडेय का निलंबित करने और कानूनगो सुरेंद्र प्रसाद को प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश भी डीएम ने एसडीएम फरेंदा को दिए। थाना समाधान दिवस पर शनिवार को फरेंदा व पुरंदरपुर में डीएम अमरनाथ उपाध्याय व एसपी रोहित सिंह सजवान पहुंचे। जहां फरियादियों की समस्याएं सुनते हुए निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान फरेंदा में कुल चार शिकायतें आईं। इनमें एक शिकायत का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। बाकी तीन मामलों में पुलिस व राजस्व टीम मौके पर रवाना की गई। डीएम अमरनाथ उपाध्याय ने कहा कि सीएम का आदेश है कि शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण तरीके से हो। इसके लिए अधिकारी, कर्मचारी बेहतर तरीके से अच्छा व्यवहार करके मामले का निस्तारण करें। चेतावनी दी कि निस्तारण में हीलाहवाली की शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। भूमि संबंधी मामलों में दोनों पक्षों को बैठा कर आपसी सामंजस्य के साथ निस्तारण करने का प्रयास करें। शिकायतकर्ता को मोबाइल नंबर अंकित कराएं। ताकि फीड बैक लिया जा सके। एसपी रोहित सिंह सजवान ने कहा पुलिस जनता के बीच अच्छा व्यवहार करें, जिससे लोगों का पुलिस पर विश्वास बढ़े। कानून व्यवस्था को दुरुस्त बनाए रखने में सबका सहयोग जरूरी है। एसपी ने थाने का निरीक्षण भी किया। उन्होंने मालखाना, अभिलेखों के रखरखाव, भवन, भोजनालय, आवास व साफ सफाई की स्थिति को भी देखा।