{"_id":"68cefbfcd4114d64ed0fddda","slug":"three-smugglers-sent-to-jail-under-gangster-act-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-160109-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: गैंगस्टर एक्ट में जेल भेजे गए तीन तस्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: गैंगस्टर एक्ट में जेल भेजे गए तीन तस्कर
विज्ञापन
परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के हरपुर तिवारी में सात माह पहले पशु तस्करी के मामले में पकड़े गए तीन आरोपियों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने पशु तस्करी के मामले में केस दर्ज किया था। शनिवार को आरोपियों को गैंगस्टर एक्ट में जेल भी भेज दिया।
घटना आठ मार्च की रात की है। ग्राम सभा हरपुर तिवारी के चौकीदार संतू कुमार ने देखा कि तीन युवक एक गाय का मुंह व गर्दन रस्सी व कपड़े से बांधकर जद्दूपिपरा जाने वाली सड़क से ले जा रहे थे। संदेह होने पर उसने शोर मचाया, जिस पर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने तीनों को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पकड़े गए युवकों ने अपना नाम फहीम खां (30), इसराफिल (25) और शोएब अख्तर (19) निवासी ग्राम जद्दूपिपरा थाना भिटौली बताया।
ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी गाय को पीटते हुए हरपुर चौराहे पर खड़ी गाड़ी पर लादकर ले जाने की फिराक में थे। ग्रामीणों की तत्परता से पशु तस्करी की घटना टल गई और गाय सुरक्षित बचा ली गई थी। े