{"_id":"6743befc12519e084705e276","slug":"three-people-were-cheated-of-rs-5-lakh-in-the-name-of-sending-it-abroad-case-registered-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-136537-2024-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: विदेश भेजने के नाम पर तीन लोगों से पांच लाख ठगे, केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: विदेश भेजने के नाम पर तीन लोगों से पांच लाख ठगे, केस
Mon, 25 Nov 2024 05:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 25 Nov 2024 05:34 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। विदेश में नौकरी कर सेटल होने का सपना देख रहे तीन लोगों से पांच लाख रुपये की ठगी हुई है। पुलिस ने तीनों लोगों के अलग-अलग तहरीर पर आरोपी एजेंट के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा खैंचा निवासी रमापति वर्मा ने बताया कि वह विदेश जाना चाहता था। इस बीच उसकी मुलाकात श्यामदेउरवा निवासी धर्मदेव सिंह से हुई। एजेंट ने बताया कि मैं विदेश भेजने का काम करता हूं। उसने कहा कि एक लाख पचास हजार रुपये दे दो तो तुम्हें लीबिया में भेज दूंगा। उसके झांसे में आकर मैंने उसे रुपये दे दिए। इसके बाद उसने लीबिया न भेजकर दुबई भेज दिया।
वहां पर एक आदमी को उन्हें बेच दिया। तीन माह किसी तरह वहां रहना पड़ा। काफी परेशानी झेलने के बाद भारतीय राजदूत की मदद से वापस आया। अब जब एजेंट से रुपये वापस करने के लिए कह रहा हूं तो वह आना-कानी कर रहा है।
गोरखपुर जिले के पिपराइच थाना क्षेत्र के जंगल पकड़ी निवासी राकेश कुमार ने बताया कि मुझे भी लीबिया भेजने के लिए श्यामदेउरवा निवासी एजेंट धर्मदेव सिंह ने एक लाख पचास हजार रुपये ले लिया। इसके बाद लीबिया के जगह दुबई में भेज दिया। वहां तीन महीने के लिए बेच दिया। तीन माह बीतने के बाद भारत सरकार के दूतावास की मदद से वापस अपने घर आ सका।
विज्ञापन
यही हाल श्यामदेउरवा कस्बे के रहने वाले मुरली चौहान भी है। मुरली चौहान की पत्नी सुमन ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसके पति को लीबिया भेजने के नाम पर एजेंट धर्मदेव सिंह ने दो लाख रुपये ले लिए और लीबिया न भेजकर दुबई भेज दिया। वहां, तीन महीने तक मेरे पति को काफी परेशानियां उठानी पड़ी। सुमन ने बताया कि आरोपी एजेंट ऐसे ही लोगों को फंसाने का काम करता है। उसके झांसे में दो दर्जन से अधिक लोग फंसे हुए हैं।
हम लोगों ने श्यामदेउरवा थाने में तहरीर दी। लेकिन, कोई कार्रवाई नहीं हुई। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के आदेश पर आरोपी एजेंट धर्मदेव सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।