फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Three people seriously injured in a road accident

Maharajganj News: सड़क हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल

Thu, 21 May 2026 12:58 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Three people seriously injured in a road accident
परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के परतावल गोरखपुर मार्ग पर बसहिया खुर्द पेट्रोल पंप के पास गोरखपुर से पत्नी का इलाज कराकर घर आ रहे बाइक सवार को पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने ठोकर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस से उन्हें सीएचसी परतावल पहुंचाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

भिटौली थाना क्षेत्र के सोहरौना तिवारी निवासी ईश्वर (34) अपनी पत्नी पूनम (30) और सास श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के बसवार निवासी आशा (50) को लेकर गोरखपुर इलाज कराने गए थे। वापस आते समय बसहिया पेट्रोल पंप के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने ठोकर मार दिया, जिससे वह सड़क पर गिरकर तड़पने लगे। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस से उन्हें सीएचसी परतावल भेजवाया। जहां उनका इलाज चल रहा है। डाॅक्टर शशिभूषण ने बताया कि तीनों लोग खतरे से बाहर हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed