फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Three nomination papers sold on the first day

पहले दिन तीन नामांकन पत्र बिके

Tue, 23 Apr 2019 01:15 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Published by: राकेश पांडेय Updated Tue, 23 Apr 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
Three nomination papers sold on the first day
पहले दिन तीन नामांकन पत्र बिके - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। लोकसभा चुनाव में सातवें चरण के मतदान के लिए सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई। चुनाव में भागीदारी के लिए पहले दिन किसी ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया। हालांकि चुनाव में भागीदारी के लिए पांच लोगों ने ट्रेजरी चालान लिया लेकिन उनमें से तीन ने चालान जमा कर नामांकन पत्र भी लिया।  उधर, कलेक्ट्रेट परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। अनधिकृत लोगों को कलेक्ट्रेट में प्रवेश नहीं दिया जा रहा था। साहूजी महराज की प्रतिमा के पास बने बैरियर पर सुरक्षा कर्मी तैनात रहे। वहीं, अधिकारियों ने कलेक्ट्रेट परिसर व आसपास भ्रमण कर व्यवस्था का जायजा भी लिया। 
विज्ञापन

सहायक रिटर्निंग अफसर सत्यम मिश्रा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के पंकज चौधरी, इंडियन नेशनल कांग्रेस की सुप्रिया श्रीनेत, सत्यक्रांति पार्टी के संतराज, संतकबीर नगर निवासी पवन कुमार, विजय कुमार कश्यप ने ट्रेजरी चालान लिया। वहीं, सुशील कुमार ने चार सेट में, नौतनवां के मनोज कुमार राना व सुनीता ने दो-दो सेट में नामांकन  पत्र लिया। सहायक रिटर्निंग अफसर ने बताया कि नामांकन की प्रक्रिया दिन में 11 से तीन बजे तक चल रही है।  कलेक्ट्रेट परिसर में सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से प्रत्याशियों व अन्य लोगों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। उधर, कोतवाल सदर रामदवन मौर्य बैरियर के पास लोगों को जांच पड़ताल के बाद ही प्रवेश करने दे रहे थे। एएसपी आशुतोष शुक्ल, एडीएम कुंज विहारी अग्रवाल, सीओ सदर देवेंद्र कुमार ने कलेक्ट्रेट परिसर में भ्रमण कर व्यवस्था का जायजा लिया। एएसपी आशुतोष शुक्ल ने बताया कि कलेक्ट्रेट परिसर में सुरक्षा के प्रति विशेष सतर्कता बरती जा रही है। सुरक्षा कर्मी बैरियर पर तैनात किए गए हैं। पास के बगैर किसी को भी परिसर में प्रवेश करने नहीं दिया जा रहा है। अधिकृत व्यक्ति को ही प्रवेश मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed