फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   three killed in road accident at maharajganj

Maharajganj News: महराजगंज में दो सड़क हादसों में तीन युवकों की मौत, दो गंभीर

Tue, 24 Oct 2023 04:10 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Tue, 24 Oct 2023 04:10 PM IST
सार

महराजगंज जिले में निचलौल सिसवा मार्ग पर दो जगहों पर हुए सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। जबकि दो युवक घायल हो गए, जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मृत युवकों के परिजनों में कोहराम मचा रहा।
 

विज्ञापन
three killed in road accident at maharajganj
महराजगंज में हादसा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महराजगंज जिले में निचलौल क्षेत्र अंतर्गत निचलौल सिसवा मार्ग पर दो जगहों पर हुए सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। जबकि दो युवक घायल हो गए, जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मृत युवकों के परिजनों में कोहराम मचा रहा।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कोठीभार थाना क्षेत्र अंतर्गत जहदा गांव निवासी मनीष (30) और कन्हैया (32) कटहरी से मूर्ति देख एक बाइक से सवार होकर वापस घर लौट रहे थे। अभी वह रमपुरवा गांव के पास पहुंचे थे। इसी बीच उनकी बाइक अचानक विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आ गई, जिस दौरान बाइक सवार दोनों युवक मनीष और कन्हैया सड़क पर गिर घायल हो गए।
विज्ञापन


हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे लोगों की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिसवा में भर्ती कराया गया, जहां पर इलाज के दौरान घायल दोनों युवक मनीष और कन्हैया की मौत हो गई। युवकों की मौत के बाद परिजनों में चीख पुकार मची रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गोरक्षपीठाधीश्वर ने किया गुरु गोरखनाथ का विशिष्ट पूजन, विजयादशमी की दीं शुभकामनाएं

कोठीभार थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार राय ने कहा कि हादसे की सूचना पाकर मौके पर पुलिस टीम पहुंची थी। मृत दोनों युवकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

दूसरा हादसा

इसी तरह निचलौल थाना क्षेत्र के कुंवारीसती गांव निवासी नीरज प्रजापति (20) गांव के ही रहने वाले दो दोस्त अमन पटेल (19) और अनूप निषाद (20) के साथ एक बाइक से सिसवा की ओर जा रहे थे। अभी बाइक सवार तीनों युवक निचलौल सिसवा मार्ग पर शहर से कुछ दूर आगे सातपांच पुल के पास पहुंचे थे। इसी बीच अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई। फिर एक वाहन के चपेट में आ गई। जिस दौरान बाइक सवार नीरज, अमन और अनूप सड़क पर गिर घायल हो गए।

इसे भी पढ़ें: तिलकोत्सव में संतों व श्रद्धालुओं ने लिया गोरक्षपीठाधीश्वर का आशीर्वाद, नाथपंथ परंपरा का हुआ निर्वहन

तीनों घायलों को लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद एक युवक नीरज को मृत घोषित कर दिया। जबकि दो युवक अमन और अनूप की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

इस संबंध में निचलौल थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह ने कहा कि हादसे की जानकारी पाकर अस्पताल पुलिस टीम पहुंची थी। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed