फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Saints and devotees took blessings of Gorakshpeethadhishwar in Tilakotsav

UP News: तिलकोत्सव में संतों व श्रद्धालुओं ने लिया गोरक्षपीठाधीश्वर का आशीर्वाद, नाथपंथ परंपरा का हुआ निर्वहन

Tue, 24 Oct 2023 03:31 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 24 Oct 2023 03:31 PM IST
सार

सबसे पहले पीठ से जुड़े योगी, संत, पुजारी, पुरोहित आदि ने मंगल पाठ के बीच योगी आदित्यनाथ को तिलक लगाया। नाथपंथ की विशिष्ट परंपरा के अनुसार उन्हें दंडवत प्रणाम किया।उसके बाद गृहस्थ श्रद्धालुओं ने बारी-बारी से गोरक्षपीठाधीश्वर को प्रणाम निवेदित कर उनका आशीर्वाद व प्रसाद प्राप्त किया।

विज्ञापन
Saints and devotees took blessings of Gorakshpeethadhishwar in Tilakotsav
तिलक हाल में पारंपरिक तिलकोत्सव कार्यक्रम में तिलक लगाते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

विजयादशमी के पवित्र पर्व पर मंगलवार दोपहर में गोरखनाथ मंदिर के तिलक हाल में पारंपरिक तिलकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस अवसर पर साधु-संतों, ने गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को तिलक लगाकर प्रणाम किया। पीठाधीश्वर ने भी उन्हें तिलक लगाया और आशीर्वाद प्रदान किया।

विज्ञापन


इसके बाद गृहस्थ श्रद्धालुओं ने भी गोरक्षपीठाधीश्वर को प्रणाम कर उनसे आशीष प्राप्त किया। गोरक्षपीठाधीश्वर ने सभी को विजयदशमी की शुभकामना के साथ आशीर्वाद दिया। तिलकोत्सव में शामिल सभी लोगों को मंदिर के शक्तिपीठ की वेदी पर उगाए गए जौ के ज्वारे व प्रसाद भी दिया गया।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गोरक्षपीठाधीश्वर ने किया गुरु गोरखनाथ का विशिष्ट पूजन, विजयादशमी की दीं शुभकामनाएं
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Saints and devotees took blessings of Gorakshpeethadhishwar in Tilakotsav
गोरखपुर में सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला।
तिलकोत्सव कार्यक्रम में सबसे पहले पीठ से जुड़े योगी, संत, पुजारी, पुरोहित आदि ने मंगल पाठ के बीच योगी आदित्यनाथ को तिलक लगाया। नाथपंथ की विशिष्ट परंपरा के अनुसार उन्हें दंडवत प्रणाम किया।

उसके बाद गृहस्थ श्रद्धालुओं ने बारी-बारी से गोरक्षपीठाधीश्वर को प्रणाम निवेदित कर उनका आशीर्वाद व प्रसाद प्राप्त किया। तिलकोत्सव में सीएम योगी से आशीर्वाद लेने वालों में कई सांसद, विधायक समेत जनप्रतिनिधि व बड़ी संख्या में संतजन और गृहस्थ श्रद्धालु शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed