फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gorakhpur News: गोरक्षपीठाधीश्वर ने किया गुरु गोरखनाथ का विशिष्ट पूजन, विजयादशमी की दीं शुभकामनाएं

Tue, 24 Oct 2023 01:13 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 24 Oct 2023 01:13 PM IST
सार

सीएम योगी शक्तिपीठ में वेदी पूजनोपरांत सीएम योगी मंदिर के अन्य साधु संतों के साथ संस्कृत विद्यापीठ के आचार्यगण और वेदपाठी छात्रों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रीनाथ जी के मुख्य मंदिर पहुंचे, और विधि विधानपूर्वक उनकी पूजा की।

विज्ञापन
CM Yogi performed special worship of Guru Gorakshanath,
गोरखपुर में सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

गोरखनाथ मंदिर में विजयदशमी पर्व का शुभारंभ प्रातः काल श्रीनाथ जी (भगवान शिव के अवतार गुरु गोरक्षनाथ) के विशिष्ट पूजन अनुष्ठान से हुआ। गोरक्षपीठाधीश्वर के विशेष परिधान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परंपरा का अनुसरण करते हुए विधि विधान से श्रीनाथ जी की पूजा-आराधना की।

 

 

CM Yogi performed special worship of Guru Gorakshanath,
गोरखपुर में सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

इसके बाद मंदिर में प्रतिष्ठित सभी देव विग्रहों का विशिष्ट पूजन किया। मुख्यमंत्री ने करबद्ध होकर श्रीनाथ जी और सभी देव विग्रहों की परिक्रमा भी की और प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि की प्रार्थना की। इस दौरान नाथपंथ के परंपरागत विशेष वाद्य यंत्र नागफनी, शंख, ढोल, घंट, डमरू की गूंज से पूरा मंदिर परिसर भक्ति भाव में तरंगित रहा।

 

CM Yogi performed special worship of Guru Gorakshanath,
गोरखपुर में सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

गोरखनाथ मंदिर में विजयादशमी के विशिष्ट पूजन के क्रम में सीएम योगी ने मंगलवार सुबह मंदिर की गोशाला में गोपूजन किया। गोमाता के माथे पर तिलक लगाकर उनका आशीर्वाद लिया। पूजनोपरांत मुख्यमंत्री ने गोमाता को प्रेम और श्रद्धाभाव से पूड़ी, गुड़, खिलाकर उनकी सेवा की।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
CM Yogi performed special worship of Guru Gorakshanath,
गोरखपुर में सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

गोसेवा के प्रति सीएम योगी बेहद संवेदनशील रहते हैं। उनका गोमाता और गोवंश से आत्मीय लगाव है। यही वजह है कि कुछ छोटे गोवंश को पूड़ी खिलाते हुए उन्होंने पूड़ी के छोटे-छोटे टुकड़े कर दिए ताकि उन्हें खाने में तकलीफ न हो। गोरक्षपीठाधीश्वर ने भीम सरोवर का पूजन कर इसमें रहने वाली मछलियों को चारा (लाई) भी खिलाया। 

 

 

विज्ञापन
CM Yogi performed special worship of Guru Gorakshanath,
गोरखपुर में सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर दशहरा मना रहे हैं। उन्होंने गोरखनाथ मंदिर में पूजा अर्चना के बाद देशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं


इसे भी पढ़ें: गोरखपुर आने से पहले पढ़ लें ये खबर: शहर में आइए तो संभलकर... कई रास्तों पर बंद रहेगा आवागमन
 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed