{"_id":"6630155e7eaabb3ef0020c34","slug":"three-injured-in-collision-between-bolero-and-bike-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-121217-2024-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बोलेरो और बाइक की टक्कर में तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बोलेरो और बाइक की टक्कर में तीन घायल
Tue, 30 Apr 2024 03:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 30 Apr 2024 03:17 AM IST
विज्ञापन
धानी बाजार। रविवार की देर रात धानी फरेंदा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बृजमनगंज मोड के पास बोलेरो और बाइक की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। पुलिस घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धानी ले गई, जहां स्थिति गंभीर देख बाइक सवार और बोलेरो चालक को जिला अस्पताल सिद्धार्थनगर रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, रविवार रात सिकंदरा जीतपुर निवासी सचिदानंद अपनी बाइक से धानी बाजार से घर जा रहे थे। धानी चौराहे से करीब 200 मीटर स्थित बृजमनगंज मोड़ पर पहुंचे थे कि फरेंदा से सिद्धार्थनगर की तरफ जा रही बोलेरो की चपेट में आ गए। हादसे में सच्चिदानंद, बोलेरो चालक ठाकुरनगर थाना कैम्पियरगंज जनपद गोरखपुर निवासी नितेश और बोलरो में बैठा कोल्हुई निवासी रामानंद गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से तीनों घायलों को सीएचसी धानी ले गई। जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति नाजुक देख नीतेश और सचिदानंद को जिला अस्पताल सिद्धार्थनगर के लिए रेफर कर दिया गया। चौकी प्रभारी धानी गौरीशंकर त्रिपाठी के अनुसार, बोलरो और बाइक पुलिस के कब्जे में है। घायलों के परिजनों को सूचना दी गई है। संवाद