फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Three illegal warehouses sealed in Sonali, stir

Maharajganj News: सोनाैली में तीन अवैध गोदाम सील, हड़कंप

Sat, 11 Jan 2025 05:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 11 Jan 2025 05:36 PM IST
विज्ञापन
Three illegal warehouses sealed in Sonali, stir
महराजगंज/सोनौली। शुक्रवार को पुलिस ने सोनौली कस्बे में तीन अवैध गोदाम सील कर दिया। बुलाने पर गोदाम मालिक नहीं पहुंचे। उनके आने के बाद ही पता चलेगा की गोदाम में क्या रखा गया है। कार्रवाई से हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सोनौली पुलिस तस्करी पर लगाम लगाने के लिए सोनौली कस्बे में ऐसे गोदाम को चिह्नित कर रही है। जहां पर बाहर से माल मंगवा कर रखा जाता है और मौका मिलते ही उसे नेपाल भेज दिया जाता है। शुक्रवार की शाम सात बजे सोनौली कस्बे में तस्करी के माल होने की आशंका में सोनौली पहुंचे तहसील प्रशासन और सोनौली पुलिस ने तीन अवैध गोदाम को चिह्नित कर गोदाम मालिक को बुलाया, लेकिन वह नहीं आए। कोतवाल अंकित सिंह के अनुसार, किसी को नहीं मिलने पर तीनों गोदाम सील कर दिए गए हैं। नौतनवा के नायब तहसीलदार सौरभ ने बताया कि गोदाम खुलने के बाद पता चलेगा की अंदर क्या है। गोदाम के मालिक को बुलाया गया है। शनिवार को जांच की जाएगी।
विज्ञापन

सूत्र बताते हैं कि जीएसटी चोरी के लिए भारत-नेपाल के सीमावर्ती बाजार नौतनवा, सोनौली और ठूठीबारी में अवैध रूप से तस्करों ने गोदाम बना रखे हैं। पड़ोसी राष्ट्र नेपाल को भारत से निर्यात होने वाले दर्जनों वस्तुओं पर भारत सरकार द्वारा प्रतिबंध लगने के बाद भारत-नेपाल के सोनौली बॉर्डर की पगडंडियों से तस्करी बढ़ गई है। इसके लिए सीमावर्ती क्षेत्र के छोटे-बड़े मकान में गोदाम बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों की मानें तो सोनौली कोतवाली क्षेत्र के सोनौली कस्बे से सटे प्राइवेट बस स्टैंड के सामने एक लाज के पीछे फरेनी मोहल्ले में नेपाली और भारतीय तस्करों ने गठजोड़ कर गांव में कई स्थानों पर सामान डंप करने के लिए गोदाम बना रखा है। डंप किए गए सामान को कभी रात में तो कभी सुबह कैरियर पगडंडी से नेपाल पहुंचा देते हैं। तस्करी के ज्यादातर कार्य रात में होते हैं।

इसलिए उक्त मोहल्ले में पूरी रात आना-जाना लगा रहता है। इससे पूरे गांव के लोग परेशान रहते हैं। रात भर चैन से ग्रामीण सो नहीं पाते हैं। यहां नियम की अनदेखी कर दिल्ली, गुजरात, बंगाल, पंजाब और यूपी के औद्योगिक क्षेत्र से माल लाकर बिना कस्टम कराए नेपाल पहुंचा दिया जा रहा है।

दिल्ली से हमीरपुर आ रही छात्रा खिलाड़ी और अध्यापक का काटा गया बस टिकट। संवाद

दिल्ली से हमीरपुर आ रही छात्रा खिलाड़ी और अध्यापक का काटा गया बस टिकट। संवाद- फोटो : mathura

दिल्ली से हमीरपुर आ रही छात्रा खिलाड़ी और अध्यापक का काटा गया बस टिकट। संवाद

दिल्ली से हमीरपुर आ रही छात्रा खिलाड़ी और अध्यापक का काटा गया बस टिकट। संवाद- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed