फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Three farmers sent to jail for buying excess urea

Maharajganj News: अधिक यूरिया खरीदने में तीन किसानों को भेजा जेल

Fri, 05 Sep 2025 01:43 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Three farmers sent to jail for buying excess urea
खनुआ। जोत से अधिक यूरिया खरीदने पर पुलिस ने सोनौली कोतवाली क्षेत्र के हरदीडाली गांव के तीन किसानों को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, सोनौली कोतवाली क्षेत्र के हरदीडाली गांव में बीते 23 अगस्त को सोनौली पुलिस को जिला कृषि अधिकारी महराजगंज शैलेंद्र प्रताप सिंह ने तहरीर देकर निजामुद्दीन, इरफान और सरफुद्दीन निवासी हरदीडाली के खिलाफ जोत से अधिक यूरिया खाद लेने के मामले में केस दर्ज कराया था। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई में जुटी थी। बृहस्पतिवार को निजामुद्दीन, इरफान, सरफुद्दीन निवासी हरदीडाली को न्यायालय उपजिलाधिकारी नौतनवा के वहां पेश किया गया, जहां से तीनों किसानों को 14 दिन के लिए न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया। खनुआ चौकी प्रभारी विजय द्विवेदी ने बताया कि जोत से अधिक यूरिया लेने के मामले में तीनों किसानों को उपजिलाधिकारी नौतनवा न्यायालय में 151 के तहत चालान के लिए भेजा गया। वहीं उपजिलाधिकारी नौतनवा नवीन प्रसाद ने बताया कि निजामुद्दीन, इरफान, सरफुद्दीन निवासी हरदीडाली को न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed