फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Three-day Maharajganj Festival begins from today

Maharajganj Mahotsav: आज से तीन दिवसीय महराजगंज महोत्सव का आगाज, बड़ी हस्तियों का लगेगा मेला

Sat, 01 Oct 2022 01:00 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 01 Oct 2022 01:00 PM IST
सार

तीन वर्ष बाद महराजगंज महोत्सव की महफिल सजने जा रही है। कार्यक्रम का शुभारंभ शुक्रवार दोपहर 12:15 बजे केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी, गोरखपुर के सांसद रवि किशन एवं विधायकों की उपस्थिति में होगा। इस दौरान मलवरी कान्वेंट स्कूल के बच्चों की ओर से गणेश वंदना की जाएगी।

विज्ञापन
Three-day Maharajganj Festival begins from today
पीजी कालेज ग्राउंड पर महोत्सव को लेकर बन रहा स्टेज।संवाद - फोटो : MAHARAJGANJ

विस्तार

जवाहर लाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज खेल के मैदान में तीन दिवसीय महराजगंज महोत्सव का शुक्रवार को आगाज होगा। कार्यक्रम में स्कूली बच्चे अपनी प्रस्तुति से कला व संस्कृति की छटा बिखेरंगे, तो स्टालों पर बिक रहे उत्पाद आयोजन की रौनक को बढ़ाएंगे। पहले दिन के कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण कवि डॉ. कुमार विश्वास होंगे। श्रोता उनकी प्रसिद्ध कविता कोई दीवना कहता है, कोई पागल समझता है... को सुन सकेंगे।

विज्ञापन


जिले में तीन वर्ष बाद महराजगंज महोत्सव की महफिल सजने जा रही है। कार्यक्रम का शुभारंभ शुक्रवार दोपहर 12:15 बजे केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी, गोरखपुर के सांसद रवि किशन एवं विधायकों की उपस्थिति में होगा। इस दौरान मलवरी कान्वेंट स्कूल के बच्चों की ओर से गणेश वंदना की जाएगी। आरपीआईसी कॉलेज के बच्चों की ओर से सरस्वती वंदना प्रस्तुत की जाएगी।
विज्ञापन


जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी व अपर जिलाधिकारी अतिथियों का स्वागत करेंगे। जेके मांटेसरी स्कूल के बच्चों की ओर से राजस्थानी नृत्य व सेंट जोसेफ स्कूल के बच्चों की ओर से समूह नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा। इसके बाद अतिथियों की ओर से कार्यक्रम को संबोधित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

पहले दिन होने वाले कार्यक्रम
  • सुबह 10 से 12 बजे तक मुख्य मंच के बाईं ओर रंगोली प्रतियोगिता होगी।
  • दोपहर 12:30 से छह बजे तक विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन होगा।
  • दोपहर 2:15 बजे से 4:30 बजे तक अंतर विद्यालयीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता होगी।
  • तीन से साढ़े चार बजे तक स्कूली बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम (एकल प्रस्तुति) होगा
  • साढ़े चार से पांच बजे तक महराजगंज के इतिहास पर गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा
  • पांच बजे से छह बजे तक प्रेमचंद्र की कहानी कफन का मंचन करेगी पंकज मौर्या की टीम
  • छह से आठ बजे तक भक्तिमय गीतों पर अमित अंजन देंगे अपनी प्रस्तुति
  • रात आठ से 12 बजे तक कवि कुमार विश्वास देंगे अपनी प्रस्तुति

अपर जिलाधिकारी की देखरेख में जारी है तैयारी
जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहकर पंडाल, मंच के निर्माण, बैरिकेडिंग के साथ दर्शकों के बैठने की व्यवस्था को दुरुस्त कराया। स्टालों के निर्माण को पूरा कराया गया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की मंशा है कि आयोजन भव्य हो और लंबे समय तक याद किया जाए।

महोत्सव में लगेंगे 75 स्टाल, 15 फूड कोर्ट बनेंगे
महोत्सव स्थल पर प्रदेश के 20 जिलों के ओडीओपी उत्पाद के स्टाल लगेंगे। साथ ही विभागीय व अन्य 30 स्टाल लगाए जाएंगे। महोत्सव स्थल पर बने मुख्य द्वार पर व्यापारियों केे लिए 25 स्टाल लगाए गए हैं। कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न प्रकार का जायका लेने के लिए 15 फूड कोर्ट बनाए जाएंगे।

8000 की भीड़ जुटाने की होगी पहल, लगेगी आठ एलईडी
महोत्सव स्थल पर कुल आठ हजार लोगों की भीड़ जुटाने की कोशिश की जा रही है। कार्यक्रम स्थल पर भी छह एलईडी तथा सक्सेना चौक व नगर के एक अन्य जगह पर एक-एक एलईडी लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed