फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Three convicted in brawl, court sentences them to one day's imprisonment

Maharajganj News: विवाद में तीन दोषी, न्यायालय ने सुनाई एक दिन की सजा

Thu, 04 Dec 2025 02:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Dec 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Three convicted in brawl, court sentences them to one day's imprisonment
महराजगंज। न्यायिक मजिस्ट्रेट फरेंदा की अदालत ने लगभग 27 वर्ष पुराने मारपीट, गाली-गलौज और जान-माल की धमकी देने के मामले में सुनवाई करते हुए तीन अभियुक्तों को दोषी करार दिया है। अदालत ने अभियुक्त केदार, अजय पटेल और विजय उर्फ टाईगर, निवासी राजपुर खुर्द थाना कोल्हुई, जनपद महराजगंज को एक-एक दिन की न्यायिक अभिरक्षा की सजा और प्रत्येक पर 1100-1100 रुपये का अर्थदंड लगाया है।
विज्ञापन

अभियोजन के अनुसार, मामला वर्ष 1997 का है। आरोप है कि अभियुक्तों ने पुरानी रंजिश को लेकर शिकायतकर्ता के साथ मारपीट, गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी थी। घटना के संबंध में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना शुरू की थी। मामले में विभिन्न चरणों से गुजरने के बाद आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल हुआ और साक्ष्यों व बहस के आधार पर अदालत ने अपना फैसला सुनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed