{"_id":"6a6f1d4de9ef84f9dd0b2807","slug":"three-children-drowned-while-bathing-in-a-pond-with-friends-in-maharajganj-2026-08-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महाराजगंज हादसा: सिसवा के छठ घाट तालाब में डूबे 3 बच्चे, दोस्तों संग नहाने गए थे- पुलिस ने निकाले शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाराजगंज हादसा: सिसवा के छठ घाट तालाब में डूबे 3 बच्चे, दोस्तों संग नहाने गए थे- पुलिस ने निकाले शव
Sun, 02 Aug 2026 04:05 PM IST
Rohit Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज
Published by: Rohit Singh
Updated Sun, 02 Aug 2026 04:05 PM IST
विज्ञापन
नदी में तलाश करती टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सिसवा के स्टेट चौक के पास बन रहे छठ घाट (तालाब) में अपने सात दोस्तों संग नहाने गये तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, स्टेट चौक सिसवा स्थित तालाब पर छठ घाट का निर्माण हो रहा है।
विज्ञापन
इसी छठ घाट पर रविवार को दोपहर बाद करीब डेढ़ बजे सिसवा के वार्ड नंबर 25 मीराबाईनगर के पोखरा टोला निवासी नीतेश यादव (12 वर्ष), रजत रावत (15 वर्ष) व किशन रौनियार (14 वर्ष) अपने चार अन्य दोस्तों के साथ नहाने गया था। नहाने के दौरान रजत, किशन व नीतेश की डूबने लगे।
विज्ञापन
तीनों को डूबता देख नहा रहे तीन अन्य दोस्त डरके मारे वहां से भाग गये। जबकि एक दोस्त जाकर मुहल्ले में लोगों को बताया। जबतक लोग मौके पर पहुंचते तब तक रजत, किशन व नीतेश की डूबने से मौत हो चुकी थी। मौके पर पहुंची कोठीभार पुलिस ने तीनों की लाश को तालाब से निकलवाकर उसे पोस्टमार्टम के लिए महाराजगंज भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन