फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Three booked for kidnapping a girl

Maharajganj News: लड़की भगाने के मामले में तीन पर केस दर्ज

Sun, 22 Feb 2026 02:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Three booked for kidnapping a girl
महराजगंज। कोल्हुई थाना क्षेत्र में एक 19 वर्षीय युवती के दोबारा भगाए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित पिता ने 20 फरवरी को थाने में तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि बेटी को पहले 6 नवंबर 2025 को आमिर खां निवासी सुकरौली थाना सोनौली ने प्रेमजाल में फंसाकर भगा लिया था। इस पर थाना कोल्हुई में मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस ने युवती को बरामद कर पिता को सुपुर्द किया लेकिन युवती ने प्रेम के चलते आरोपी के पक्ष में बयान दिया था। घर पर 15 दिन रहने के बाद वह फिर भाग गई। पुलिस ने दोबारा बरामद कर सुपुर्द किया। अब 4 फरवरी 2026 की शाम को बेटी को आमिर का भाई अजीज, अजमत अली और केशव सभी निवासी सुकरौली थाना सोनौली ने आमिर से शादी का झांसा देकर भगा लिया है। जबकि आमिर वर्तमान में जेल में बंद है। पिता ने कई दिनों तक खोजबीन की लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं मिला। थानाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी अजीज, अजमत अली और केशव के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed