फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   three arrested in illegal trade of medicines

दवाओं के अवैध धंधे में लिप्त तीन लोगों को भेजा जेल

Tue, 26 Jul 2022 12:52 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 12:52 AM IST
विज्ञापन
three arrested in illegal trade of medicines
दवाओं के अवैध धंधे में लिप्त तीन लोगों को भेजा जेल
विज्ञापन

महराजगंज। दवाओं के अवैध धंधे में लिप्त तीन लोगों को सोमवार को जेल भेज दिया गया। कोठीभार थाने की पुलिस ने रविवार देर शाम पिकअप में लदे एवं ट्रांसपोर्ट गोदाम में डंप नशे के लिए इस्तेमाल होने वाली दवाओं की खेप बरामद की थी।
पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने सोमवार दोपहर मामले का पर्दाफाश किया। उन्होंने बताया कि भुजौली की तरफ से असमन छपरा नहर के रास्ते पिकअप में नशीली दवाओं की खेप जाने की सूचना मिली। सूचना पर औषधि निरीक्षक के साथ असमन छपरा नहर पर चेकिंग शुरू की गई। इस दौरान पिकअप को रोककर जांच की गई तो भारी मात्रा में नशे के लिए इस्तेमाल होने वाली दवाएं बरामद हुईं।
विज्ञापन

चालक कृष्ण गोपाल सिंह निवासी बेलवा चौधरी थाना कोठीभार जनपद महराजगंज की निशानदेही पर सिसवा स्थित यादव फ्रेट कैरियर व ट्रांसपोर्ट गोदाम में उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी एवं औषधि निरीक्षक ने छापा मारा। विभिन्न ब्रांड की 9116 शीशी सीरप बरामद हुई। चालक की निशानदेही पर टीम सिसवा स्थित रोहित भट्ट की दुकान पर पहुंची। यहां रोहित भट्ट निवासी धनेवा धनेई थाना कोतवाली जनपद महराजगंज मौजूद मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि पूछताछ में रोहित ने बताया कि उन्होंने यह दुकान प्रदीप मद्धेशिया से किराए पर ली है। उसमें वह यादव फ्रेंट कैरियर के नाम से ट्रांसपोर्ट का काम करता है। दुकान में रखी दवाइयों के पैकेट के बारे में पूछने पर ज्ञात हुआ कि 79 पेटी कफ सीरप समृद्धि मेडिकल स्टोर सिसवां बाजार के मालिक राहुल जायसवाल निवासी वार्ड नं 15 कबीर नगर थाना कोठीभार ने रखवाया है। उसका कोई बिल वाउचर नहीं है।

राहुल जायसवाल को ट्रांसपोर्ट संचालक रोहित भट्ट के माध्यम से मौके पर बुलवाया गया। पूछताछ में उन्होंने बिना बिल की 79 पेटी दवाइयों को रखवाने की बात स्वीकार कर ली। बरामद दवाइयों के बारे में ड्रग निरीक्षक ने बताया कि ये दवाइयां नार्कोटिक्स की श्रेणी में आती हैं। इसका इस्तेमाल नशे के रूप में किया जाता है। पुलिस ने कृष्ण गोपाल सिंह, रोहित भट्ट एवं राहुल जायसवाल के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर उनका चालान कर दिया। कोर्ट ने तीनों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed