{"_id":"69addd94eb141103d60d8264","slug":"three-arrested-for-timber-smuggling-one-escapes-maharajganj-news-c-206-1-mhg1021-172965-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: लकड़ी की तस्करी के आरोप में तीन को पकड़ा, एक भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: लकड़ी की तस्करी के आरोप में तीन को पकड़ा, एक भागा
विज्ञापन
ग्राम पिपरिया के पास की गई कार्रवाई
चार साइकिल पर साखू का बोटा ले जा रहे थे आरोपी
लक्ष्मीपुर। सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग के लक्ष्मीपुर की टीम ने रविवार को गश्त के दौरान अवैध लकड़ी के साथ तीन लोगों को पकड़ लिया। यह कार्रवाई उपप्रभागीय वनाधिकारी लक्ष्मीपुर, क्षेत्रीय वन अधिकारी लक्ष्मीपुर तथा वन विभाग के अन्य कर्मचारियों की संयुक्त टीम ने की।
जानकारी के अनुसार, वन विभाग की टीम क्षेत्र में नियमित गश्त कर रही थी। इसी दौरान ग्राम पिपरिया के पास संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर टीम ने नाकाबंदी कर जांच शुरू की। जांच के दौरान चार साइकिलों पर अवैध रूप से लदी साखू की लकड़ी ले जा रहे लोगों को रोका गया। तलाशी लेने पर चार साइकिलों पर चार साखू बोटे पाए गए। वन विभाग की टीम ने मौके पर ही तीन आरोपियों को पकड़ लिया, जबकि एक व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। पकड़े गए आरोपियों के पास से अवैध लकड़ी और चारों साइकिलों को भी जब्त कर लिया गया।
कार्रवाई के बाद लकड़ी, साइकिल और आरोपियों को आगे की विधिक प्रक्रिया के लिए लक्ष्मीपुर वन रेंज परिसर लाया गया। वन विभाग की टीम आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
इस संबंध में लक्ष्मीपुर के रेंजर वेदप्रकाश शर्मा ने बताया कि वन संपदा की अवैध कटान और तस्करी पर रोक लगाने के लिए विभाग लगातार गश्त और निगरानी कर रहा है। उन्होंने कहा कि पकड़े गए आरोपियों के विरुद्ध वन अधिनियम के तहत विधिक कार्रवाई की जा रही है।