फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Three ARPs and two teachers found absent in the inspection of Diet Principal

डायट प्राचार्य के निरीक्षण में गैरहाजिर मिले तीन एआरपी व दो शिक्षक

Tue, 27 Sep 2022 12:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Sep 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Three ARPs and two teachers found absent in the inspection of Diet Principal
डायट प्राचार्य के निरीक्षण में गैरहाजिर मिले तीन एआरपी व दो शिक्षक
विज्ञापन

महराजगंज। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के प्राचार्य अभिजीत सिंह ने सोमवार को मिठौरा ब्लॉक संसाधन केंद्र में चल रहे निपुण भारत मिशन के प्रशिक्षण का निरीक्षण किया। इस दौरान तीन एआरपी व दो शिक्षिका अनुपस्थित मिले। उनके विरुद्ध कार्रवाई के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र भेजा गया है।
डायट प्राचार्य ने सुबह 11 बजकर 35 मिनट पर ब्लॉक संसाधन केंद्र मिठौरा में चल रहे प्रशिक्षण स्थल की जांच की तो एकेडमिक रिसोर्स पर्सन शैलेंद्र गुप्ता, आलोक सिंह व विनोद कुमार यादव तथा शिक्षिका कंचन श्रीवास्तव व कालिंदी मिश्रा अनुपस्थित पाए गए। उन्होंने उपस्थित शिक्षकों से कहा कि वे निपुण लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में सार्थक पहल करना सुनिश्चित करें। कुछ शिक्षकों से डिकोडिंग, प्रिंट चेतना, ध्वनि जागरूकता के बारे में जानकारी ली। संतोषजनक उत्तर न देने पर उन्होंने नाराजगी जताई। सभी से लक्ष्य को हासिल किए जाने की दिशा में सार्थक पहल करने को कहा। इस दौरान प्रवक्ता अर्जुन शाही, सुनील कुमार भारती, दीपनरायन एवं विजय गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बीआरसी में अनुपस्थित मिले दो कर्मी
डायट प्राचार्य के निरीक्षण मेें ब्लॉक संसाधन केंद्र मिठौरा में तैनात सहायक लेखाकार अरविंद अग्रहरी व कंप्यूटर ऑपरेटर धीरेश्वर पटेल भी अनुपस्थित मिले। उनके विरुद्ध भी आवश्यक कार्रवाई की दिशा में निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed