फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Three Anganwadi centers found closed during CDPO inspection

Maharajganj News: सीडीपीओ के निरीक्षण में बंद मिले तीन आंगनबाड़ी केंद्र

Mon, 11 Sep 2023 01:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Sep 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
Three Anganwadi centers found closed during CDPO inspection
अनुपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरेंदा। प्रभारी सीडीपीओ रीता मणि त्रिपाठी के औचक निरीक्षण में तीन आंगनबाड़ी केंद्रों पर ताले लटके मिले तो कई केंद्राें पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां नहीं मिलीं। सीडीपीओ ने अनुपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का अग्रिम आदेश तक वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा है।

सीडीपीओ रीता मणि ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र बरातगाढ़ा में कार्यकत्री पुष्पा देवी व शिप्रा, आंगनबाड़ी केंद्र भैसहिया, गोपलापुर दूबे पर कार्यकत्री आशा देवी बिना किसी सूचना के अनुपस्थित मिलीं। आंगनबाड़ी केंद्र बरातगाड़ा में कार्यकत्री रीता पांडेय, मंशा सिंह, द्रोपती सिंह, कुसुम सिंह व आंगनबाड़ी केंद्र रामनगर कार्यकत्री कंचन प्रभा श्रीवास्तव, भैसहिया केंद्र संगीता यादव मधवापुर में कार्यकत्री पूनम, सोनबरसा केंद्र पर सीमा यादव एवं शशिकला मालवीय के केंद्रों पर निरीक्षण के दौरान कोई अभिलेख नहीं मिला। जिस कारण लाभार्थियों का पोषण ट्रैकर पर वजन का सत्यापन नहीं किया जा सका। बाल विकास सेवा पुष्टाहार विभाग की ओर से संभव अभियान के तहत राष्ट्रीय पोषण माह में स्वस्थ बच्चों की संख्या एवं अक्तूबर में मूल्यांकन दिसबंर में बच्चों का वजन लेकर देखा जाएगा। प्रभारी सीडीपीओ ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकत्री अनुपस्थित होने के कारण लाभार्थियों का मूल्यांकन व वजन नही समय ने नहीं मापा जा सका है। ऐसी दशा में उनका मानदेय बाधित करते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed