फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Three accused arrested for beating a youth to death

Maharajganj News: युवक की पीटकर हत्या के तीनों आरोपी गिरफ्तार

Tue, 21 Apr 2026 02:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Three accused arrested for beating a youth to death
फरेंदा। क्षेत्र के पिपराखल्ली गांव के सिवान में स्थित नहर के पास शनिवार की रात में युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने तीनों हत्यारोपियों को सोमवार को गिरफ्तार कर लिआ। तीनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। गाली-गलौज को लेकर शुरू हुए विवाद के बाद आरोपियों ने पीटकर अमजद की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

सीओ अनिरुद्ध कुमार के अनुसार, मृतक अमजद के पिता अकबर अली की तहरीर पर तीन नामजद व कुछ अज्ञात लोगों के विरुद्ध हत्या की प्राथमिकी दर्ज किया गया था। 24 घंटे के भीतर तीनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि सोमवार को सूर्या प्रताप निवासी महुअवां महुई टोला ओरीपुर, रवि कुमार निवासी पिपराखल्ली व गुड्डू कुमार निवासी पिपराखल्ली को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने तीनों को जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार, पुरंदपुर थाना क्षेत्र के बरगदवां हरैया निवासी अमजद अली (22) अपने गांव के युवराज के साथ शनिवार को दिन में 11 बजे घर से निकला था। रात 11 बजे पिता अकबर अली को सूचना मिली कि अमजद अली को कुछ लोग नहर के पास मारपीट रहे हैं। पिता गांव के कुछ लोगों के साथ मौके पर पहुंचा तो देखा कि अमजद अली जमीन पर लहूलुहान हालत में पड़ा हुआ था। पास में ही उसका साथी युवराज घायलावस्था में था। पुलिस ने तत्काल दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी पहुंचाया। जांच के बाद डॉक्टरों ने अमजद को मृत घोषित कर दिया। घायल युवक का इलाज जारी है।
विज्ञापन

अमजद की मौत के बाद गांव का माहौल गमगीन हो गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed