फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Threatened to kill wife, FIR lodged

Maharajganj News: पत्नी को दी जान से मारने की दी धमकी, प्राथमिकी दर्ज

Sat, 17 Jan 2026 02:38 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Threatened to kill wife, FIR lodged
महराजगंज। फरेंदा थाना क्षेत्र के बाजारडीह गांव में घरेलू हिंसा का मामला सामने आया है। स्थानीय निवासी रिंकू सिंह ने थाने में दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि उनके पति अभिषेक सिंह उर्फ गोलू सिंह ने 14 जनवरी 2026 की शाम लगभग 8 बजे उनके साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और जमकर मारपीट की। इस दौरान उन्हें काफी चोटें आईं। पीड़िता ने बताया कि पति ने उन्हें जान से मारने की भी धमकी दी है। रिंकू ने किसी तरह खुद को बचाकर पिता को बुलाया और 15 जनवरी 2026 को थाने में प्रार्थना पत्र देकर पति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। फरेंदा थानाध्यक्ष फरेंदा योगेन्द्र कुमार राय ने बताया कि आरोपी अभिषेक सिंह उर्फ गोलू सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed