{"_id":"67c32b11c109f5d4380d0213","slug":"those-who-create-disturbance-during-holi-and-ramzan-will-not-be-spared-sdm-maharajganj-news-c-206-1-mhg1002-143771-2025-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली व रमजान में उपद्रव करने वालों की खैर नहीं : एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली व रमजान में उपद्रव करने वालों की खैर नहीं : एसडीएम
Sat, 01 Mar 2025 09:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 01 Mar 2025 09:13 PM IST
विज्ञापन
फरेंदा। माह-ए-रमजान और आगामी पर्व होली के मद्देनजर शनिवार को बृजमनगंज थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी मुकेश कुमार सिंह ने की। एसडीएम मुकेश कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस प्रशासन 24 घंटे जनता की सेवा के लिए तैयार है। किसी भी प्रकार की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
अफवाहों पर ध्यान न दें, किसी भी प्रकार की सूचना हो तो तत्काल पुलिस को दें। पुलिस क्षेत्राधिकारी जयप्रकाश त्रिपाठी ने कहा होली पर शराब पीकर गाड़ी न चलाएं। हुड़दंग मचाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने कहा किसी घटना के घटित होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नई पीढ़ी को त्योहार शांतिपूर्वक मनाने के लिए समझाएं। होलिका दहन पूर्व नियोजित स्थानों पर ही करें। समस्या आने पर मिलजुलकर समाधान निकालें। इस दौरान उदय राज यादव, हरिश्चंद सोनकर, बबलू सिंह, विष्णु यादव, अनूप चौरसिया, जय प्रकाश गोंड, पंकज, जनार्दन मौजूद रहे। संवाद