फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   third position in men nasbandi

पुरूष नसबंदी के लिए जिले को मिला तीसरा स्थान

Mon, 02 Aug 2021 09:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 09:51 PM IST
विज्ञापन
third position in men nasbandi
पुरूष नसबंदी के लिए जिले को मिला तीसरा स्थान
विज्ञापन

महराजगंज। जनसंख्या नियंत्रण को लेकर जिले में महिलाएं व पुरूष अब सजग हो रहे हैं। 11 से 31 जुलाई 2021 तक चलने वाले विश्व स्थिरता पखवाड़े में 245 महिलाओं ने नसबंदी कराई। वहीं 41 पुरूषों की नसबंदी हुई है। जिले की 2102 महिलाओं ने अंतरा इंजेक्शन लगवाया। पुरूष नसबंदी में प्रदेश में जिले को तीसरा स्थान मिला है।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार जिले में अभियान के दौरान महिला नसबंदी 245, पुरूष नसबंदी 41, 987 अंतराल कापरटी, 650 महिलाओं ने प्रशव पश्चात कापरटी, 2102 महिलाओं ने अंतरा इंजेक्शन का लाभ लिया है। वहीं 4,708 महिलाओं ने छाया टैबलेट का उपयोग शुरू किया है। सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव ने कहा कि जिले में निचलौल, लक्ष्मीपुर और सदर ब्लॉक में पुरूष नसबंदी में बेहतर कार्य किया गया है। जिन्हें प्रोत्साहित किया जाएगा। पुरूष नसबंदी में प्रदेश में जिले को तीसरा स्थान मिला है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed