{"_id":"61081b738ebc3e83e557a427","slug":"third-position-in-men-nasbandi-maharajganj-news-gkp4041654140","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरूष नसबंदी के लिए जिले को मिला तीसरा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरूष नसबंदी के लिए जिले को मिला तीसरा स्थान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरूष नसबंदी के लिए जिले को मिला तीसरा स्थान
महराजगंज। जनसंख्या नियंत्रण को लेकर जिले में महिलाएं व पुरूष अब सजग हो रहे हैं। 11 से 31 जुलाई 2021 तक चलने वाले विश्व स्थिरता पखवाड़े में 245 महिलाओं ने नसबंदी कराई। वहीं 41 पुरूषों की नसबंदी हुई है। जिले की 2102 महिलाओं ने अंतरा इंजेक्शन लगवाया। पुरूष नसबंदी में प्रदेश में जिले को तीसरा स्थान मिला है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार जिले में अभियान के दौरान महिला नसबंदी 245, पुरूष नसबंदी 41, 987 अंतराल कापरटी, 650 महिलाओं ने प्रशव पश्चात कापरटी, 2102 महिलाओं ने अंतरा इंजेक्शन का लाभ लिया है। वहीं 4,708 महिलाओं ने छाया टैबलेट का उपयोग शुरू किया है। सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव ने कहा कि जिले में निचलौल, लक्ष्मीपुर और सदर ब्लॉक में पुरूष नसबंदी में बेहतर कार्य किया गया है। जिन्हें प्रोत्साहित किया जाएगा। पुरूष नसबंदी में प्रदेश में जिले को तीसरा स्थान मिला है। संवाद