{"_id":"671eba15a263ac3644093216","slug":"there-will-be-strong-security-arrangements-on-dhanteras-and-diwali-maharajganj-news-c-206-1-mhg1002-134516-2024-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: धनतेरस, दीपावली पर होंगे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: धनतेरस, दीपावली पर होंगे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
Mon, 28 Oct 2024 03:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 28 Oct 2024 03:39 AM IST
विज्ञापन
फरेंदा। आगामी त्योहारों में शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने रविवार को थाना फरेंदा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान थाना परिसर, जीडी कार्यालय, आवासीय बैरक, सीसीटीएनएस, सीसीटीवी कैमरे, आईजीआरएस कार्यालय, बंदीगृह, भोजनालय का बारीकी से अवलोकन किया।
पुलिस अधीक्षक ने थाने पर अपराध रजिस्टर, त्योहार रजिस्टर, निरोधात्मक कार्यवाही रजिस्टर, हिस्ट्रीशीटर रजिस्टर, सक्रिय अपराधी रजिस्टर व अन्य अभिलेखों की भी जांच की। थाने का हवालात चेक करते हुए साफ-सफाई की स्थिति आदि का अवलोकन किया एवं आवश्यक निर्देश भी दिए। बाद में उन्होंने कस्बे के दुर्गा मंदिर सरोवर व प्रेम पोखरा घाट का निरीक्षण किया। थाना प्रभारी को सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि दीपावली, छठ व धनतेरस पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगें। किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। इस दौरान थानाध्यक्ष प्रशांत पाठक, शंभुनाथ सिंह सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।ल