{"_id":"67a8c0c9c3bb98624a0a9d70","slug":"there-was-a-stir-on-the-information-of-robbery-in-a-tourist-bus-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-142344-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: टूरिस्ट बस में लूट की सूचना पर हड़कंप मचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: टूरिस्ट बस में लूट की सूचना पर हड़कंप मचा
Sun, 09 Feb 2025 08:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 09 Feb 2025 08:20 PM IST
विज्ञापन
नौतनवा। गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर नौतनवा बाईपास पर एक टूरिस्ट बस में लूट की सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही सीओ तथा नौतनवा और सोनौली थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। बाद में पता चला कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा था।
जानकारी के मुताबिक नौतनवा कस्बा के बाईपास पर एक टूरिस्ट बस रुकी थी। बस में सवारी नहीं थी। चालक किसी काम से नेपाल गया था। खलासी अकेला था। बताया जा रहा है कि खलासी राजस्थान का रहने वाला था। परसा मलिक थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। शनिवार की देर रात में वह बस में अपनी प्रेमिका के साथ था। इस दौरान किसी से विवाद हो गया।
विवाद के दौरान दूसरे व्यक्ति ने बस पर पत्थर मार दिया जिससे बस का शीशा टूट गया। खलासी ने पुलिस को लूट की सूचना दे दी। सूचना पाकर मौके सीओ जय प्रकाश त्रिपाठी, प्रभारी निरीक्षक नौतनवा धर्मेन्द्र कुमार सिंह व थानाध्यक्ष सोनौली अंकित सिंह पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। जांच पड़ताल में लूट की सूचना फर्जी पाया गया। मामला प्रेम प्रसंग का निकला तो लोगों ने राहत की सांस ली। दोनों को थाना लाकर पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार के अनुसार, लूट की सूचना फर्जी थी। खलासी नशे में था उसने ही शीशा तोड़ा था। संवाद