फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   There is also widespread talk that liquor is being transported to Nepal via the Thuthibari police station area.

Maharajganj News: नेपाल में 15 लाख की ब्रांडेड भारतीय शराब बरामद

Fri, 16 Oct 2026 02:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
There is also widespread talk that liquor is being transported to Nepal via the Thuthibari police station area.
ठूठीबारी। भारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्करी का मामला एक बार फिर सामने आया है। नेपाल पुलिस ने नवलपरासी जिले के सीमावर्ती सुस्ता गांवपालिका-5 स्थित महलबारी से भारतीय ब्रांड की 742 बोतल शराब बरामद की है। बरामद शराब की कीमत करीब 14 लाख 84 हजार रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन

शराब की इतनी बड़ी खेप मिलने के बाद सीमा क्षेत्र में तस्करी करने वाले धंधेबाजों में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं, शराब को ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के रास्ते नेपाल ले जाए जाने की चर्चा भी जोरों पर है।
विज्ञापन

नेपाल के जिला पुलिस कार्यालय के सूचना अधिकारी डीएसपी मदन थापा के अनुसार, लुंबिनी प्रदेश पुलिस कार्यालय बेलाटारी और रामनगर पुलिस चौकी की संयुक्त टीम ने कार्रवाई के दौरान 11 बड़े बैगों में रखी शराब बरामद की। सभी 742 बोतलें 750 एमएल की हैं। प्रति बोतल दो हजार रुपये की दर से शराब की कुल कीमत 14 लाख 84 हजार रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के लिए बरामद शराब को महेशपुर भंसार (कस्टम) कार्यालय भेज दिया गया है।
डीएसपी मदन थापा ने बताया कि शराब को लावारिस हालत में बरामद किया गया है। फिलहाल इस तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed