फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   There is a plan to set up a control room at the council office.

Maharajganj News: सीसीटीवी कैमरे से होगी सिसवा कस्बे की निगरानी

Fri, 16 Oct 2026 02:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
There is a plan to set up a control room at the council office.
संवाद न्यूज एजेंसी सिसवा बाजार। सेफ सिटी योजना के तहत सिसवा नगरपालिका में सुरक्षा इंतजाम चाक चौबंद किए जाने की कवायद शुरू हो गई है। नगर के प्रमुख चौराहों, धार्मिक स्थलों, बाजारों, स्कूलों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे के जरिये निगरानी रखने की तैयारी है। परिषद कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित करने की योजना है।
विज्ञापन

सिसवा नगरपालिका को सेफ सिटी योजना में शामिल करने की प्रक्रिया आगे बढ़ी है। राज्य निदेशालय, स्मार्ट सिटी मिशन ने 14 अक्तूबर को पत्र जारी कर सीसीटीवी कैमरों की स्थापना, कंट्रोल रूम निर्माण और तीन वर्ष तक उनके अनुरक्षण एवं संचालन के लिए कार्ययोजना का प्रस्ताव मांगा है। नगरपालिका अध्यक्ष शकुंतला जायसवाल ने तीन अक्तूबर को मिशन निदेशक को पत्र भेजकर सिसवा को सेफ सिटी योजना में शामिल करने का अनुरोध किया था। उन्होंने प्रमुख सार्वजनिक स्थलों, धार्मिक स्थलों, मुख्य चौराहों, बाजारों व विद्यालयों के आसपास निगरानी कराने की आवश्यकता बताई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed