फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Thela Bisinessman Protest

आक्रोशित ठेला व्यवसायियों ने पुलिस प्रशासन को चेताया

Sun, 26 Jun 2022 12:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Thela Bisinessman Protest
आक्रोशित ठेला व्यवसायियों ने पुलिस प्रशासन को चेताया
विज्ञापन

निचलौल (महराजगंज)। वेंडिंग जोन कस्बे से ज्यादा दूर होने के कारण आक्रोशित ठेला व्यवसायियों ने शनिवार दोपहर थाने में पहुंच पुलिस प्रशासन के खिलाफ गुस्से का इजहार किया। इंस्पेक्टर रामाज्ञा सिंह द्वारा आक्रोशित व्यवसायियों को शांत कराने के लिए घंटों प्रयास किया गया, लेकिन आक्रोशित व्यवसायी भूख हड़ताल और आत्मदाह करने की चेतावनी देने लगे। थाना परिसर पहुंचे एसडीएम सत्य प्रकाश मिश्रा और नगर पंचायत अध्यक्ष विश्वनाथ मद्देशिया ने काफी मशक्कत के बाद व्यवसायियों को शांत कराया। उसके बाद एसडीएम ने व्यवसायियों के साथ थाना परिसर में बैठक कर शासन के आदेशों की बात कहते हुए वेंडिंग जोन में ही ठेला लगाने के लिए अपील की।

ठेला व्यवसायी संदीप अग्रहरी, गोविंद, पिंटू, संदीप, राजा, आजाद राईन, गुड्डू, सुरेश मौर्या, गोपाल, भोलू, अरुण, राजेन्द्र, राजकुमार, निजामुद्दीन आदि ने कहा कि वेंडिंग जोन चौराहे और टैक्सी स्टैंड से काफी दूर बनाया गया है। जिसके चलते लोग नहीं पहुंच पा रहे हैं। ऐसे में फल बिके बिना ही खराब हो जा रहे हैं। इतना ही नहीं शहर में भ्रमण कर बेचने पर पुलिस द्वारा प्रताड़ित कर चालान किया जाता है। नगर पंचायत अध्यक्ष विश्वनाथ मद्धेशिया ने कहा कि शासन प्रशासन के नियमों का पालन हर हाल में करना पडे़गा। शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सहयोग करें। हम आपके साथ हर कदम पर खड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed