{"_id":"69582828c765b2f4fa0c94dc","slug":"theft-in-three-schools-in-one-night-police-engaged-in-investigation-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-168216-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: एक ही रात में तीन विद्यालयों में चोरी, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: एक ही रात में तीन विद्यालयों में चोरी, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन
कम्पोजिट विद्यालय चमैनिया उर्फ भेडही, उच्च प्राथमिक विद्यालय गजरही और प्राथमिक विद्यालय डगरपुरवा में चोरी का मामला
परसामलिक। नौतनवा थाना क्षेत्र के तीन परिषदीय विद्यालयों में एक ही रात में चोरी की घटनाएं चर्चा का विषय बनी हुई हैं। पुलिस इन मामलों की जांच में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक, कम्पोजिट विद्यालय चमैनिया उर्फ भेडही में एक जनवरी की रात चोर किचन का ताला तोड़कर उसमें रखा एक सिलेंडर, दो भगौना, चार बड़ा करछुल, दो स्टील कठरा, 60 गिलास, 115 थाली व प्लेट, 30 किलो गेहूं, 70 किलो चावल व एक नल की मूड़ी लेकर फरार हो गए। शुक्रवार की सुबह जानकारी होने पर प्रधानाध्यापक उमेश चन्द्र यादव ने सम्पतिहा चौकी पर लिखित तहरीर देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं उच्च प्राथमिक विद्यालय गजरही के प्रधानाध्यापक अवधेश कुमार ने सम्पतिहा पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि पीएम पोषण योजना अंतर्गत प्राप्त राशन विद्यालय के किचन में रखा हुआ था। चोर खिड़की तोड़कर 2 बोरी चावल चोर उठा ले गए हैं। वहीं परसामलिक थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत महदेइया के बोदनी टोले पर स्थित प्राथमिक विद्यालय डगरपुरवा के प्रधानाध्यापक किशन कुमार वर्मा ने शिकायती पत्र देकर बताया है कि चोरों ने विद्यालय के रसोई घर में रखा एक बोरी चावल चुरा लिया है। साथ ही पाइप तोड़कर मोटर चोरी करने की कोशिश भी चोरों ने की। नौतनवा सीओ अंकुर गौतम ने बताया कि चोरी की तहरीर संबंधित थानाध्यक्ष को मिली है। जांच-पड़ताल कर कार्रवाई की जाएगी।