{"_id":"6344622d50dc2c41620bc757","slug":"theft-in-the-sending-agency-investigation-started-maharajganj-news-gkp4535139141","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामान भेजने वाली एजेंसी में चोरी, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामान भेजने वाली एजेंसी में चोरी, जांच शुरू
विज्ञापन

नौतनवां। कस्बे में सिद्धार्थनगर में राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास पर रविवार रात एक डिलीवरी सर्विस कंपनी की एजेंसी में शटर का ताला तोड़कर नकदी समेत मोबाइल व अन्य सामान चोर ले गए। कंपनी के मैनेजर की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई।
जानकारी मिलते ही सोनौली, परसा मलिक, बरगदवा की पुलिस स्वाट टीम, एसओजी टीम ने पहुंचकर जांच की। पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने नौतनवां पहुंचकर जायजा लिया। एजेंसी सामान की डिलीवरी करती है। रविवार रात में चोर शटर का ताला काटकर नकदी, मोबाइल तथा अन्य सामान ले गए। गोदाम में लगा सीसीटीवी कैमरा टूटा हुआ था।
अंदर से सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर चोर उठा ले गए थे। गोदाम के बाहर का कैमरा तोड़कर बगल में फेंक दिए थे। एजेंसी के मैनेजर सतीश विश्वकर्मा ने बताया कि सोमवार सुबह जब एजेंसी पर पहुंचा तो देखा शटर खुला हुआ था। बोरी में रखा मोबाइल व अन्य सामान नहीं था। लगभग 21 से 22 लाख की चोरी होने का भी अनुमान है। सीओ अनुज कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस टीम जांच में जुटी है। एजेंसी के कर्मियों से पूछताछ की जा रही है।